14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka rashifal 30 november 2023 – जानिए आज किन राशिवालों का भाग्य चमकाएंगे बृहस्पति देव

आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार के दिन किन लोगों पर विष्णुजी और बृहस्पति देव की कृपा बरसेगी, यह जानने के लिए पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 30 नवंबर 2023 का दैनिक राशिफल—

2 min read
Google source verification
today_rashifal_30_november

Today Rashifal 30 November 2023- 30 नवंबर को गुरुवार है, मार्गशीर्ष माह के कृष्णपक्ष की तीज तिथि है। इस दिन सौभाग्य सुंदरी तीज व्रत किया जाता है। गुरुवार को बृहस्पति देव और विष्णुजी की पूजा करने का विधान है। बृहस्पति देव भाग्य के कारक ग्रह माने गए हैं। आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार के दिन किन लोगों पर विष्णुजी और बृहस्पति देव की कृपा बरसेगी, यह जानने के लिए पढ़ें उज्जैन के ज्योतिषी पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास का आज 30 नवंबर 2023 का दैनिक राशिफल—

मेष राशि: अपने व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आज का दिन ख़राब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे।

वृषभ राशि: अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दुःख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं।

मिथुन राशि: दिन की उपयोगिता को समझें। सुख साधनों में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।

कर्क राशि: आमदनी से पहले खर्च दिखेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। कार्यस्थल पर किसी महिला मित्र से संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि: राजनीति में लिए फैसले लाभदायक रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सोचे हुए कार्य आशा से बढ़कर होंगे। नए लोगों से संबंध बनेंगे। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी।

कन्या राशि: दूसरों की निंदा न करें। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। नौकरी में इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कर्मचारियों से विवाद हो सकता है।

तुला राशि: परिवारजनों के साथ आज मनोरंजन में समय बीतेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में काम के विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। वाहन सुख सम्भव है।

वृश्चिक राशि: अपने आपसी संबंधों को महत्व दें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार में स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग है।

धनु राशि: पारिवारिक मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। अपने प्रयासों से उन्नति होगी। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। भवन निर्माण के लिए कर्ज की व्यवस्था सुलभ होगी।

मकर राशि: अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। सहकर्मियों की आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है।

कुम्भ राशि: आप के काम करने के तरीके पुराने हो गए हैं। आप खुद कुछ करते नहीं, न ही दूसरों को करने देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रत्येक कार्य, निर्णय सावधानी से लें।

मीन राशि- किसी के दबाव में आ कर कोई कार्य न करें। आज परिजनों से शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।

ज्योतिषी और पंचांगकर्ता पंडित चंदन श्याम नारायण व्यास उज्जैन