30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vastu Tips: घर में लगा रहे हैं घोड़ों की ऐसी तस्वीर तो संभल जाएं, भूलकर भी इस कमरे में न लगाएं दौड़ते घोड़े

Vastu tips for hanging this running horses canvas at your home: पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं इस जादुई अंक और जीवन में गति, सफलता,साहस, वीरता और तरक्की को दर्शाने वाली पेंटिंग को लगाने के लिए कौन सी दिशा का यूज करना चाहिए। वहीं इस पेंटिंग को लगाने से पहले यदि आप कुछ सावधानियां बरतें, तो यह तस्वीर आपके लिए देवी-देवताओं के वरदान से कम नहीं होगी। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है।

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Apr 20, 2023

vastu_tips_for_this_seven_running_horses_picture_to_get_good_luck.jpg

Vastu tips for hanging this running horses canvas at your home: लोग अक्सर अपने घरों को सुंदर बनाने के लिए आट वर्क का इस्तेमाल करते हैं। इनमें पेंटिंग्स भी शामिल हैं। जो आपके घर के दीवारों की रौनक बढ़ा देती हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने घर में भागते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं। दरअसल ये भागते हुए 7 घोड़े जीवन में गति, सफलता, साहस, वीरता और तरककी को दर्शाते हैं। वहीं अंकशास्त्र में अंक 7 विशेष महत्व रखता है। इस अंक को देवी-देवताओं से संबंधित अंक माना जाता है।

यह जादुई अंक भी माना गया है। जैसे इंद्रधनुष में सात रंग होते है, सात नक्षत्र होते, सप्तऋषियों के बारे में तो आपने सुना ही होगा आदि। पत्रिका.कॉम के इस लेख में हम आपको बता रहे हैं इस जादुई अंक और जीवन में गति, सफलता,साहस, वीरता और तरक्की को दर्शाने वाली पेंटिंग को लगाने के लिए कौन सी दिशा का यूज करना चाहिए। वहीं इस पेंटिंग को लगाने से पहले यदि आप कुछ सावधानियां बरतें, तो यह तस्वीर आपके लिए देवी-देवताओं के वरदान से कम नहीं होगी। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है।

- इस पेंटिंग को लगाने के लिए आप उत्तर दिशा की दीवार भी चुन सकते हैं। उत्तर दिशा समृद्धि को दर्शाती है। यहां इस तस्वीर को लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

- 7 घोड़े की पेंटिंग को लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह माना जाता है आपके घर का लिविंग रूम। हालांकि इसे खिड़की या मेन गेट के पास लगाने से बचना चाहिए।

- वास्तु के मुताबिक 7 घोड़े की पेंटिंग को लगाने के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण दिशा है। यह दिशा सफलता को दर्शाती है और यहां पेंटिंग रखने से आप सफलता की सीढ़ी चढ़ते जाएंगे।

- वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक इस पेंटिंग को लगाने के लिए आप पूर्व दिशा को भी चुन सकते हैं। यह दिशा उन लोगों के लिए एक दम सही है जो अपने कॅरियर में ग्रोथ करना चाहते हैं।

- यदि आप लाल रंग के मैदान पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं, तो यह आपके आत्मसम्मान को बढ़ाने वाली साबित होगी।

- वहीं नीले रंग के मैदान पर दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगा रहे हैं तो यह आपके घर में सद्भाव और शांति लाने वाली साबित होगी।

- वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम, मंदिर, स्टडी रूम, वॉशरूम या मेन गेट की किसी भी दीवार पर 7 घोड़े की पेंटिंग लगाना शुभ नहीं माना जाता। इसीलिए इससे बचें।

- वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की सफेद रंग की पेंटिंग चुनने की सलाह दी जाती है। दरअसल सफेद रंग को शांति, सफलता, विकास का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: Baba Vanga Prediction 2023: सोलर तूफान के बाद क्या सच होगी बाबा वेंगा की एक और भविष्यवाणी, पृथ्वी पर आ रहे हैं एलियन?