
Vastu Tips: keep rajnigandha plant in this direction to get money and bless: घर के माहौल को महकाने के लिए लोग अक्सर सुगंधित फूलों के पौधे लगाना पसंद करते हैं। ये पौधे न सिर्फ घर के वातावरण को महका हुआ सा रखते हैं, बल्कि रिश्तों में भी नयापन बनाए रखते हैं। रंग बिरंगे फूलों की खूबसूरती घर में भी खूबसूरत और खुशनुमां माहौल बनाए रखती है।
वास्तुशास्त्र में ऐसे कुछ सुगंधित पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से न केवल घर महकता है, बल्कि आपके कॅरियर में तरक्की, सुख-समृद्धि और सफलता के योग भी बनते हैं। ऐसे में यदि आप सुगंधित फूलों के बारे में सोचते हैं, तो रजनीगंधा का नाम भी आपके जेहन में जरूर आता है। रजनीगंधा के पौधे का फूल बेहद सुगंधित फूलों में गिना जाता है। इन फूलों की खुशबू इतनी ज्यादा होती है कि एक बार ये घर पर उगने लगें तो पूरा घर महकने लगता है। इसी तरह रजनीगंधा के पौधे को वास्तु की दृष्टि से बेहद प्रभावशाली पौधा माना जाता है। इसे घर में रखने से आय के नये साधन बनते हैं। नए रास्ते खुलते हैं। लेकिन इसे घर में लगाने से पहले आपको इसकी सही दिशा का पता होना बेहद जरूरी है। वास्तु एक्सपर्ट आपको बता रहे हैं रजनीगंधा का पौधा यदि घर में सही दिशा में लगाया जाए, तो यह ऐसे कमाल के असर दिखाएगा कि आप हैरान रह जाएंगे...
आपको बता दें कि रजनीगंधा का यह पौधा पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूलों से तेल और इत्र भी बनता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे धन, सुख-समृद्धि पाने के लिए बेहद शुभ माना गया है।
रजनीगंधा को घर में रखने की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार रजनीगंधा का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में इसे लगाने से घर में हर तरह से बरकत होने लगती है। धन के नए रास्ते प्रशस्त होते हैं। कॅरियर में सफलता और तरक्की के योग बनते हैं।
रजनीगंधा को घर में लगाने के ये भी हैं फायदे
- पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है तो, घर के आंगन में रजनीगंधा का पौधा लगाएं या किसी गमले में लगा कर इसे आंगल में रखें। इस उपाय से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं और प्रेम बढ़ता है।
- माना जाता है कि रजनीगंधा का पौधा कई तरह के वास्तु दोष दूर करता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मकता आती है।
Updated on:
11 May 2023 01:43 pm
Published on:
11 May 2023 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
