31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Palmistry: हथेली में छिपी है करोड़पति बनने की रेखा, एक बार अपनी हथेली में भी टटोलिए जरूर

Billionaire Money Lines In Your Hands? Palmistry good luck sign: ये रेखाएं एक निश्चित समय पर बदलती रहती हैं। यानी आपकी लाइफ में ऐसे गेम खेलती हैं कि न जाने कब आप एक आम इंसान से दुनिया भर की मशहूर हस्तियों में शुमार हो जाएंगे आपको खुद भी पता नहीं चलेगा। कब आप करोड़पतियों की गिनती में शामिल हो जाएं, कब आपकी किस्मत का कैसा रुख बदल जाए? अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके हथेली की कौन सी रेखा आपको आपकी सफलता, आपके धनवान होने के योग कैसे बनाती है? तो इस लेख को पढ़कर अपनी हथेलियों को एक बार टटोलिएगा जरूर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 6 May 2023, 7:31 PM IST

palmistry_hast_rekha_shastra.jpg

Billionaire Money Lines In Your Hands? Palmistry good luck sign: अगर आप भी ज्योतिष में विश्वास रखते हैं, तो अपने हाथों की लकीरों के बारे में जरूर पढ़ें। ये महज लकीरें या रेखाएं नहीं हैं, यह हैं आपकी किस्मत, आपके व्यक्तित्व, आपके कॅरियर, आपके सपने, आपके विचार आपके संघर्ष या फिर आपकी सक्सेस के राज खोलने वाले निशान। ज्योतिष में किस्मत की इन लकीरों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले शास्त्र को हस्तरेखा शास्त्र कहा जाता है, अंग्रेजी में पामिस्ट्री। ये रेखाएं एक निश्चित समय पर बदलती रहती हैं। यानी आपकी लाइफ में ऐसे गेम खेलती हैं कि न जाने कब आप एक आम इंसान से दुनिया भर की मशहूर हस्तियों में शुमार हो जाएंगे आपको खुद भी पता नहीं चलेगा। कब आप करोड़पतियों की गिनती में शामिल हो जाएं, कब आपकी किस्मत का कैसा रुख बदल जाए? अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके हथेली की कौन सी रेखा आपको आपकी सफलता, आपके धनवान होने के योग कैसे बनाती है? तो इस लेख को पढ़कर अपनी हथेलियों को एक बार टटोलिएगा जरूर...

हथेली में धनरेखा के संकेत

- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति की हथेली में मस्तिष्क रेखा, भाग्य रेखा और जीवन रेखा मिलकर त्रिकोण जैसी आकृति बनाती हैं। तो ऐसे लोग पैसों के मामले में बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। यही नहीं समाज में इनका एक विशेष मान-सम्मान और रुत्बा होता है।

- हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, धनरेखा छोटी अंगुली के नीचे बुध पर्वत से शुरू होती है। बुद्ध पर्वत के पास साफ धनरेखा व्यक्ति के अमीर होने का संकेत होती है।

- हालांकि सभी व्यक्तियों के हाथ में धन की रेखा एक ही जगह से शुरू नहीं होती है। हर व्यक्ति के हाथ में धन की रेखा अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग पर्वतों या रेखाओं से मिलकर बनी होती है।

- इसके अलावा हथेली पर रेखाओं से ध्वज बना हो, मछली बनी हो या फिर त्रिशूल के निशान बनते हैं, तो ऐसे लोगों को हर काम में भाग्य का साथ मिलता है।

- इन रेखाओं वाले व्यक्तियों के पारिवारिक संबंध अच्छे होते हैं। समाज में इनका विशेष रुत्बा होता है।

- हथेली में भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा मिलकर यदि एम अक्षर की आकृति बना रही हो, तो व्यक्ति को 35 से 55 साल की उम्र के बीच में अधिक धन लाभ होने के योग होते हैं।

- इस एम की आकृति से अंदाजा लगाया जाता है कि विवाह के बाद व्यक्ति की आर्थिक उन्नति कितनी मजबूत होगी। इन्हें नौकरी और व्यवसाय में अधिक लाभ होगा।

यदि कटी, धुंधली, टेढ़ी मेढ़ी हो धन रेखा?
- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति की धन रेखा कटी, धुंधली, टेढ़ी-मेढ़ी या फिर स्पष्ट न हो तो, व्यक्ति को धन से जुड़ी मुश्किलें होती हैं।
- ऐसे लोगों के पास पैसा तो होता है लेकिन, हाथ में रुकता नहीं है। फिजूल खर्च होता रहता है।
- जिन लोगों के हाथ में धन रेखा बीच से टूटी हुई हो, उन लोगों को पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इनका जीवन तंगहाली में गुजरता है।

ये भी पढ़ें: वास्तु के ये टिप्स घर में लाएंगे खुशहाली, जगा देंगे सौभाग्य