5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्क में शुक्र-सूर्य की युति से इन 4 राशियों के वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली, मिल सकता है सुखद समाचार

शुक्र 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां इनकी युति सूर्य ग्रह से होगी। इस युति का सीधा असर जातकों के वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा।

2 min read
Google source verification
shukra rashi parivartan, shukra transit 2022, shukra transit august 2022, Venus transit august 2022,

कर्क में शुक्र-सूर्य की युति से इन 4 राशियों के वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली, मिल सकता है सुखद समाचार

Venus And Sun: कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति से जातक को जीवन में भौतिक सुख, वैवाहिक और संतान सुखों की प्राप्ति होती है। यहीं कारण है कि कुंडली में विवाह और संतान से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए शुक्र ग्रह को देखा जाता है। शुक्र 7 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां इनकी युति सूर्य ग्रह से होगी। इस युति का सीधा असर जातकों के वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। कुछ के लिए ये युति शुभ रहेगी तो कुछ के लिए कष्टकारी साबित होगी।

इन राशियों के लिए शुभ है शुक्र-सूर्य की युति:
मेष राशि: इस राशि वालों को हर जगह मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपसी वाद-विवाद खत्म होंगे। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन: घर-परिवार का माहौल सुखमय बना रहेगा। विवाहित जातकों जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखे हुए हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
कन्या: इस राशि के शादीशुदा जातकों का इस अवधि में अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम व आपसी समझ बढ़ेगी। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। संतान संबंधी सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
मकर: इस दौरान आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके अपने साथी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करते नजर आएंगे। आपके बीच प्रेम व रोमांस बढ़ेगा।

इनके लिए कष्टकारी है शुक्र और सूर्य की युति:
कर्क राशि: वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आपका अपने साथी के साथ टकराव हो सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेंगे।
तुला राशि: शादीशुदा जातकों का अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। संबंधों में खटास आ सकती है।
धनु राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: हरियाली अमावस्या पर 3 राजयोग का अद्भुत संयोग, 3 राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा