ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों की चाल इस महीने यानि फरवरी में भी ठण्ड का कहर बरपाने की ओर इशारा करती दिख रही है। कुल मिलकर ग्रहों की वर्तमान स्थिति और जल्द बदलने वाली चाल के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।
पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक इसके तहत जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने का इशारा मिल रहा है। वहीं लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर चालू रह सकता है। जिसके चलते इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस दौरान सबसे खतरनाक स्थिति काश्मीर और कुछ पहाड़ी वाले स्थानों में देखने को मिल सकती है। जहां खराब मौसम के साथ ही तेज बर्फ़बारी का संकेत ग्रह दे रहे हैं। वहीं हिमाचल सहित कुछ मध्यम और ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के अलावा गरज के साथ बारिश की आशंका की ओर ग्रहों के योग संकेत करते दिख रहे हैं।