किन राशियों को शनि की दशा से मिलेगा छुटकारा? 29 अप्रैल 2022 में शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी तो मिथुन और तुला जातकों को शनि ढैय्या से। लेकिन 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी तक शनि फिर से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। जिस कारण इस दौरान ये तीनों राशियां फिर से शनि की चपेट में आ जायेंगी। लेकिन ये अवधि इन राशि वालों के लिए उतनी कष्टदायी नहीं होगी। कुल मिलाकर देखा जाए तो मिथुन, तुला और धनु वालों को शनि की दशा से मुक्ति 17 जनवरी 2023 में ही मिलेगी।