
,,
भगवान गणेश को सनातन धर्म में प्रथम पूज्य देव के साथ ही कलयुग का देवता भी माना जाता है। बुद्धि के देवता श्री गणेशजी का सप्ताह के दिनों में बुधवार का दिन माना जाता है। हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की किसी भी शुभ कार्य को शुरु करने से पहले सर्वप्रथम पूजा (Puja) की जाती है। मान्यता है कि भगवान गणेश को सबसे पहले पूजने (ganesh puja) पर हर शुभ कार्य बिना बाधा के सफल (Success) होता है। रिद्धी-सिद्धी के दाता भगवान गणेश (Lord Ganesha) अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
सप्ताह में बुधवार का दिन गणेशजी (Lord Ganesha) का माने जाने के कारण इस दिन भक्त विशेष रूप से इनकी पूजा करते हैं। वहीं माना जाता है कि इस दिन ये जल्द प्रसन्न होकर भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्रदान करते हैं। ऐसे में पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि इस दिन भक्तों द्वारा राशि के अनुसार किया गया पूजन (worship of lord ganesha) विशेष फलदायी होता है। तो चलिए जानते हैं किस राशि के जातक को किस मंत्र से बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा (ganesh puja) करनी चाहिए, साथ ही उसे इन्हें कौन से नैवेद्य चढ़ाना चाहिए-
राशियों के अनुसार पूजा और नैवेद्य
1. मेष राशि- मेष राशि वाले जातकों को सिंदूरी रंग के गणेशजी की आराधना (worship of lord ganesha) करनी चाहिए। इन्हें हर रोज 11 दूर्वा हल्दी के जल में डालकर श्रीगणेश (Lord Ganesha) को अर्पित करनी चाहिए। ऊं गं गणपतये नम: को दूर्वा से 108 बार भोजपत्र पर लिखें।
: मेष के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 9 ,लड्डू शहद में लपेट कर इन्हें चढ़ाने और श्री गणेशाय नम: का जाप करने से इनके बिगड़े काम बनने लग जाते हैं।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों द्वारा सफ़ेद रंग के श्रीगणेशजी (Lord Ganesha) की आराधना (worship of lord ganesha) करना उत्तम माना जाता है। इस राशि वालों को हर रोज श्रीगणेश को सफेद फूल पर इत्र लगाकर नौ दूर्वा के साथ अर्पित करना चाहिए साथ ही भगवान को सफेद लड्डू का भोग लगाएं। इसके अलावा गणेश मंत्र का भी जाप करें।
: वृषभ राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 6, लड्डू का भोग गणेशजी को लगाकर 7 बार विघ्न्राशाये नम: का मंत्र पढ़ने से इनके बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे।
3. मिथुन राशि - मिथुन राशि के जातकों द्वारा हरे रंग की गणेश प्रतिमा की पूजा (worship of lord ganesha) करना शुभ माना जाता है। हर रोज दूर्वा की माला बनाकर 108 बार गणेश (Lord Ganesha) मंत्र का जाप करें और गुड़ का नैवेद्य अर्पण करना चाहिए।
: मिथुन के जातकों के संबंध में मान्यता है कि गणेश जी को 5 ,लड्डू पान के पत्ते पर रखकर चढ़ाते हुए 3 बार त्रम्बोदराय नम: मंत्र का जाप करने से गणेशजी इनकी सारी परेशानियों को हर लेते हैं।
4. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों द्वारा सफेद रंग के गणेशजी की आराधना (worship of lord ganesha) करना श्रेष्ठ माना जाता है। सफेद आंकड़े के पुष्प की माला बनाकर साथ में दूर्वा की जड़ बांधकर भगवान गणेश को अर्पित करें। साथ ही 108 बार प्रतिदिन गणेश मंत्र का जाप करने के अलावा मोदक मक्खन का भोग लगाएं।
: कर्क के जातकों के संबंध में मान्यता है कि गणेश जी (Lord Ganesha) को खुश करने के लिए 4, लड्डू दूध में लगाकर चढ़ाए और पार्वती नम: मंत्र का जाप करें माना जाता है कि ऐसा करने से कर्क राशि वालों के दुख दूर होने होंगे।
5. सिंह राशि - सिंह राशि के जातकों द्वारा लाल रंग की श्रीगणेश प्रतिमा की आराधना (worship of lord ganesha) करनी चाहिए साथ ही 108 दूर्वा पर थोड़ा कुंकुम लगा लें, उसके बाद यह दूर्वा श्रीगणेश (ganesh puja) को अर्पित करें। गुड़ की 11 गोली बनाकर रोज अर्पण करें।
: सिंह राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि श्रीगणेश को 10, लड्ड़ू शहद में मिलाकर चढ़ाने और एकदंताये नम: मंत्र का जाप करने से उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
6. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों द्वारा हरे रंग के गणेशजी (Lord Ganesha) की आराधना (worship of lord ganesha) करना श्रेष्ठ माना जाता है। इन्हें रोज भगवान श्रीगणेश को साबूत हरे मूंग 108 की संख्या में चढ़ानी चाहिए। साथ ही गणेश मंदिर में हरे मूंग व गुड़ का दान करने के अलावा गणेश मंत्र का जाप का 108 बार करें।
: कन्या राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि आप 5, लड्डू दूर्वा घास मिलाकर गणेश जी को अर्पित करने और श्री वटवै नम: मंत्र का जाप करने से आपकी सारी परेशानी गणेशजी दूर हो जाएंगी।
7. तुला राशि- तुला राशि के जातकों द्वारा सफेद रंग के गणेशजी की प्रतिमा का पूजन (worship of lord ganesha) करना सर्वोत्तम माना जाता है। लड्डू का भोग, दूर्वा व फूल श्रीगणेश को चढ़ाएं। श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ भी करें।
: तुला राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि इन्हें 6, लडडू मलाई लगाकर गणेशजी को भोग लगाने और 3 बार सूपकर्णाय नम: मंत्र का जाप करने से आपकी सारी परेशानी दूर हो जाती हैं।
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों द्वारा लाल रंग के श्रीगणेशजी की आराधना (worship of lord ganesha) करना सबसे अच्छा माना जाता है। उचित होगा कि लाल रंग से रंगे चावल भगवान गणेश (Lord Ganesha) को अर्पित करें। साथ ही गणेश मंत्र का जाप करें।
: वृश्चिक राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 9, लडडू शहद में मिलाकर गणेशाय नम: मंत्र का जाप करने से लाभ होता है।
9. धनु राशि- धनु राशि के जातकों द्वारा पीले रंग की गणेशजी की आराधना (worship of lord ganesha) करना चाहिए। इसके साथ ही हल्दी की पांच गठान व 108 दूर्वा पर हल्दी लगाकर गणेश मंत्र का जाप करते हुए चढ़ाएं। और रोज लड्डुओं का भोग भी लगाएं।
: धनु राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 21, लडड़ू शक्कर डालकर और सिद्धिविनायक ज्नम: मंत्र का जाप करने से फायदा होता है।
10. मकर राशि- मकर राशि के जातकों द्वारा नीले रंग के श्रीगणेश की आराधना (worship of lord ganesha) करना सर्वोत्तम माना गया है। गणेश जी को काले तिल अर्पण करने के अलावा दूर्वा व लाल रंग के फूल पर इत्र लगाकर गणेशजी को अर्पित करें। साथ ही गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें।
: मकर राशि के के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 8,लड्डू व विन्ञाकाय नम: का जाप लाभ देता है।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों द्वारा आसमानी रंग की गणेश प्रतिमा की आराधना (worship of lord ganesha) करनी चाहिए। सिंदूर का तिलक रोज लगाएं व मस्तक के मध्य में हल्दी का तिलक लगाएं। हाथी को मोदक या गुड़-रोटी खिलाएं व श्रीगणेश को 108 दूर्वा चढ़ाएं, साथ ही रोज गणेश मंत्र का जाप करें।
: कुंभ राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 8,लड्डू को सौंफ में मिलाकर श्री गणेश को चढ़ाने और श्री वक़तुंडाय नम: मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।
12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों द्वारा हल्दी या पीले रंग के श्री गणेशजी की आराधना करना विशेष माना गया है। इसके अलावा हल्दी की जड़ व पीले पुष्प व दूर्वा की माला बनाकर श्री गणेशजी को अर्पित करें। साथ ही चने की दाल और गुड़ श्रीगणेश के मंदिर में दान करें।
: मीन राशि के जातकों के संबंध में मान्यता है कि 21, लड्डू केसर मिलाकर श्री गणेश को चढ़ाने और ऊॅं पार्वतीपुत्राय नम: मंत्र का जाप करने से मीन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बनने लग जाते हैं।
Published on:
15 Nov 2022 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
