10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहद सौभाग्यशाली होती हैं इन राशियों की लड़कियां, ससुराल वालों की चमका देती हैं किस्मत

Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार इन राशियों की लड़कियां जहां जाती हैं वहां खुशियां बिखेरती हैं। पति और ससुराल वालों के लिए काफी लकी मानी जाती हैं। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं?

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, lucky rashi, mesh rashi, kark rashi, makar rashi, rashifal,

बेहद सौभाग्यशाली होती हैं इन राशियों की लड़कियां, ससुराल वालों की चमका देती हैं किस्मत

Mesh To Makar Rashi: ज्योतिषशास्त्र में कुछ राशियां ऐसी बताई गई हैं जिसमें जन्मी लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। इनके ऊंचे भाग्य का लाभ इनके पति और ससुराल के अन्य लोगों को भी मिलता है। इन राशियों की लड़कियां जहां जाती हैं वहां खुशियां बिखेरती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने परिवार वालों की प्यारी होती हैं। हर जगह ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहती हैं। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं?

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। इनका दिल साफ होता है जो इनके मन में आता है ये कह देती हैं। ये अपने लोगों की काफी केयर करती हैं। इनका यही नेचर दूसरे लोगों को खूब पसंद आता है। कहते हैं जिस लड़के से ये शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है।

वृषभ राशि: इस राशि की लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने लोगों की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। ये जिस घर में शादी करके जाती हैं वहां खुशहाली आ जाती है। ये ससुराल पक्ष के लिए काफी लकी मानी जाती हैं।

कर्क राशि: इस राशि की लड़कियां काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। जिस व्यक्ति से इनकी शादी होती है उसकी किस्मत चमक जाती है। इनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ये बहुत मेहनती होती हैं और अपने घर को स्वर्ग बनाकर रखती हैं। से साहसी और निडर होती हैं। हर परिस्थिति में अपनों के साथ खड़ी रहती हैं। कहते हैं जिस घर में ये शादी करके जाती हैं वहां सुख-समृद्धि आ जाती है।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियां मेहनती, ईमानदार और धैर्यवान होती हैं। इन्हें रिश्तों की काफी कदर होती है। ये जिस घर शादी करके जाती हैं वहां खुशहाली आ जाती है। इन्हें लाइफ में तमाम सुख सुविधाएं प्राप्त होती है। ये ऊंचा भाग्य लेकर जन्मी होती हैं। ये अपने पति और उनके परिवार वालों की किस्मत चमका देती हैं।
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अपने करीबियों से भी कभी न शेयर करें ये 5 बातें, जानिए क्या है कारण