8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING NEWS: ईरान-अमेरिका युद्ध विराम के लिए तैयार, 2 हफ्ते तक नहीं होंगे हमले

ईरान और US-इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग पर सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। ईरान और अमेरिका सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 08, 2026

US President Donald Trump

ईरान और अमेरिका सीजफायर के लिए सहमत हो गए

ईरान और अमेरिका सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। अल जज़ीरा की खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एलान करते हुए कहा है कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल 2 हफ्तों के लिए रोक दिया गया है।

ट्रंप ने बताया कि यह दोनों तरफ से लागू होने वाला सीजफायर होगा, यानी इस दौरान न अमेरिका हमला करेगा और न ही ईरान कोई आक्रामक कदम उठाएगा। इस समझौते के लिए एक बड़ी शर्त रखी गई है कि ईरान को तुरंत, पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट को खोलना होगा।

ईरान ने स्वीकार किया सीजफायर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया है। ट्रंप के ऐलान के बाद ईरान ने सीजफायर की पुष्टि की है। ईरान का कहना है कि उसने 2 सप्ताह के लिए युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से फिर से खोलने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई रोक देगा। ईरान के विदेश मंत्री का कहना है कि ईरानी सशस्त्र बलों के समन्वय के माध्यम से 2 सप्ताह की अवधि के लिए महत्वपूर्ण जलमार्ग से सुरक्षित आवागमन संभव होगा।

ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरान के राष्ट्रीय टेलीविजन ने जानकारी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की 10 सूत्री मांगों को स्वीकार कर लिया है और ईरान के लिए एक जीत है। ईरानी मीडिया ने कहा कि हमारे पास सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का एक बयान है, जो सकारात्मक प्रतिक्रिया का संकेत देता है। संभवतः डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम समझौते की घोषणा करने से पहले ही ईरानी इस पर सहमत हो गए थे, लेकिन हम अभी भी नहीं जानते कि इस पर इजरायल की क्या प्रतिक्रिया होगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ पर युद्ध विराम की जानकारी दी है। ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं। बातचीत में अनुरोध किया गया था कि मैं आज रात ईरान भेजे जा रहे विनाशकारी बल को रोक लूं और इस शर्त पर कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान होरमुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाए।

ट्रंप ने आगे लिखा कि मैं दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं। यह दो-तरफा युद्धविराम (Ceasefire) होगा। ऐसा करने का कारण यह है कि हमने अपने सभी सैन्य उद्देश्यों को पहले ही पूरा कर लिया है और हम उनसे कहीं आगे निकल गए हैं। इसके साथ ही हम ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति और मध्य-पूर्व में शांति सुनिश्चित करने वाले एक निर्णायक समझौते की दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं।

अमेरिका ने मानी ईरान की 10 शर्तें

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि हमें ईरान की ओर से 10 सूत्रीय प्रस्ताव प्राप्त हुआ है और हमारा मानना ​​है कि यह बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यावहारिक आधार प्रदान करता है। अमेरिका और ईरान के बीच अतीत में विवाद का कारण रहे लगभग सभी विभिन्न बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, दो हफ्तों की यह अवधि इस समझौते को अंतिम रूप देने और उसे पूर्ण करने का अवसर प्रदान करेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर और साथ ही मध्य-पूर्व के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए मेरे लिए यह अत्यंत सम्मान की बात है कि एक लंबे समय से चली आ रही यह समस्या अब समाधान के बेहद करीब पहुंच चुका है। इस मामले पर अपना ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।