29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 13 May 2022: मेष, मिथुन समेत इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें अपनी राशि का हाल!

13 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: कुछ राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा तो कुछ राशि वालों को विपरीत परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन...

3 min read
Google source verification
Horoscope Today 13 May 2022, 13 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, prediction 13 May 2022, आज का राशिफल, 13 May 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, कर्क, मिथुन, मकर, मीन राशि, 12 राशियों का राशिफल, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi,

Horoscope Today 13 May 2022: मेष, मिथुन और धनु समेत इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी सफलता, जानें अपनी राशि का हाल!

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 13 May 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है, तो कुछ राशि के लोगों को करना पड़ सकता है बाधाओं का सामना। अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दफ्तर में आज मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। धार्मिक कार्यों की तरफ झुकाव रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। धन लाभ होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): आज के दिन वाहन संभलकर चलाएं। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं दफ्तर में आपके काम को प्रशंसा मिलेगी। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय गुजरेगा। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का सही फल मिलेगा। व्यवसाय में लापरवाही ना बरतें। काम में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त होगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन मानसिक शांति में थोड़ा विघ्न पैदा हो सकता है। अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान को अपनाएं। जो लोग लेखन, साहित्य और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम में व्यस्त रहने के साथ के अलावा परिवार के लिए भी थोड़ा समय निकालें। फालतू की चीजों पर चर्चा करने से बचें।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): काम में किया गया परिश्रम थोड़े समय बाद फल देगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है। नौकरीपेशा लोग किसी भी दस्तावेज पर सोचसमझकर हस्ताक्षर करें। प्रेम जीवन में किसी तीसरे की बातों पर विश्वास नहीं करें।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): कोई आपका फायदा उठा सकता है इसलिए काम के प्रति सतर्क रहें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। व्यवसायी और नौकरीपेशा लोग किसी पर भी जरूरत से ज्यादा विश्वास ना करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी को भी उधार देने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): वृश्चिक राशि वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी और मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में थोड़ी रूकावट आ सकती है। अपनी वाणी के बल से काम बनाएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): कार्यस्थल पर काम बनेंगे और धन लाभ भी होगा। व्यवसाय में परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो रिश्तो में तनाव हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज आप नई नौकरी की तलाश में रहेंगे। अपनी मां के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नौकरी के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। किसी नए व्यवसाय को शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज अपनी बोलचाल से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए दिन शुभ है। पैसों को लेकर परिवार में विवाद पैदा हो सकता है। रचनात्मक कार्यों की तरफ झुकाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज दफ्तर में काम में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा जिससे मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको प्रमोशन मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं रखें अपना विशेष ध्यान, जानें क्या बरतें सावधानी

Story Loader