scriptमहावीर जयंती पर ठाठ-बाट से निकला जुलूस, साथ चले स्वर्णमयी अश्व रथ-ऐरावत | Patrika News
धर्म

महावीर जयंती पर ठाठ-बाट से निकला जुलूस, साथ चले स्वर्णमयी अश्व रथ-ऐरावत

भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां सजाई गई। जुलूस के साथ ऊंट, घोड़, बग्घी साथ चले। बाजारों में फर्रियों, रंगबिरंगी लाइटों से सजावट की गई।  जुलूस पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज से प्रारंभ हुआ। यह संत फ्रांसिस अस्पताल रोड, मदनगोपाल रोड, आर्य समाज मार्ग, स्टेशन रोड, मदार गेट, चूड़ी बाजार, नया बाजार, […]

अजमेरApr 21, 2024 / 11:58 am

raktim tiwari

Mahavir Jayanti 2024

महावीर जयंती पर निकला जुलूस

भगवान महावीर के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां सजाई गई। जुलूस के साथ ऊंट, घोड़, बग्घी साथ चले। बाजारों में फर्रियों, रंगबिरंगी लाइटों से सजावट की गई। 

जुलूस पार्श्वनाथ दिगम्बर जैसवाल जैन मन्दिर केसरगंज से प्रारंभ हुआ। यह संत फ्रांसिस अस्पताल रोड, मदनगोपाल रोड, आर्य समाज मार्ग, स्टेशन रोड, मदार गेट, चूड़ी बाजार, नया बाजार, कड़क्का चौक, धान मंडी, दरगाह बाजार, नला बाजार होकर वापस केसरंगज पहुंचा। कई जगह जुलूस का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।
साथ चली मनमोहक झांकियां

जुलूस में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याणक, गजरथ एवं टीले का रहस्य, टीले का चमत्कार, अहिंसा परमो धर्म:, सम्मेद शिखर, कमठ का उपसर्ग, कैलाश गिरी पर्वत, अनंत चौबीसी, पुरखा भील का मुनि पर वार, चंदबाला द्वारा आहार दान, त्रिलोक तीर्थ की रचना, भगवान का जन्म अभिषेक, 16 सपने, चंडकौशिक सर्प का उद्धार, जियो और जीने दो का संदेश, श्रीपाल मयणा सुंदरी की आयंबिल की आराधना, आचार्य विद्यासागर और सुधासागर का रामटेक में मिलन सहित अन्य झांकियां आकर्षक रहीं। इन्हें न्यू शांतिनाथ,श्री विद्या, न्यू शीतलनाथ क्लब, ऋषभनाथ, सुमतिनाथ, ब्राह्मी महिला, सुनंदा महिला, सृष्टि महिला, स्वतन्त्र जैन चिन्तन महिला और अन्य संगठनों ने तैयार किया।
स्वर्णमयी अश्व रथ-ऐरावत

जुलूस में श्रीजी के स्वर्णमयी सफेद अश्वों का रथ, जिनवाणी रथ, ऐरावत हाथी, 11 घोड़े, उद्घोषक रथ, 7 बैंड, 21 ढोल, संगीत मंडली के साथ हजारों जैन धर्मावलंबी शामिल हुए। बाजारों में फर्रियों, रंगबिरंगी लाइटों से सजावट की गई। कॉलोनियों-मोहल्लों में घरों के समक्ष रंगोली बनाई गई।
पुण्य की करें वृद्धि. . .

उपाध्याय वृषभानंद ने धार्मिक प्रवचन में कहा कि भगवान महावीर के संदेश जीओ और जीने दो एवं अंहिसा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चहिए। महोत्सव में भाग लेकर पुण्य की वृद्धि करनी चाहिए। विनीत कुमार जैन, मंत्री लोकेश जैन ढिलवारी, अभय कुमार साहबजाज, वीरेन्द्र कुमार जैन, नीरज जैन सुथनिया, विनीत जैन उन्नैरिया मौजूद रहे।
देखिए तस्वीरें: अजमेर में गणगौर के सिंजारे में निकली शोभायात्रा…

मनाया जन्मकल्याण

सर्वोदय कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन जिनालय भगवान महावीर का जन्मकल्याणक मनाया गया। मंत्री विनय गदिया ने बताया सुबह 5.30 बजे मंगल गान व बधाई गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। बालक महावीर का पालना झुलाया गया। जन्मोत्सव का मोदक अर्पण, अभिषेक, शांतिधारा कार्यक्रम हुआ।
पढ़ें यह खबर भी: Indian Railways : राजस्थान के इन रूट्स पर चलेंगी समर स्पेशल ट्रेन, मिलेंगी कनफर्म टिकट, देखें शेड्यूल

हुई प्रतियोगिताएं

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव के तहत ब्राह्मी महिला मंडल ने माता के सोलह सपने दिखाए। नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनशासन तीर्थ क्षेत्र जैन नगर नाका मदार लाल मंदिर में बधाई गीत, भगवान महावीर पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कई जगह किया स्वागत

जुलूस का कई जगह स्वागत किया गया। व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। विधायक अनिता भदेल, भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, महेंद्र सिंह रलावता, उप महापौर नीरज जैन, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत सहित कई लोग मौजूद रहे। अजमेर सर्राफा संघ अध्यक्ष अशोक बिंदल और अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा सर्वधर्म संस्था के प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। महावीर जुलूस का दरगाह के निजाम गेट पहुंचने पर भी स्वागत किया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Religion News / महावीर जयंती पर ठाठ-बाट से निकला जुलूस, साथ चले स्वर्णमयी अश्व रथ-ऐरावत

ट्रेंडिंग वीडियो