
how to worship shiva
आयुष्मान नामक योग सायं ६.२० तक, तदुपरान्त सौभाग्य नामक योग है। दोनों ही नैसर्गिक शुभ योग हैं। रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग प्रात: ८.०३ तक, कुमार योग प्रात: ८.०३ से सायं ५.२९ तक तथा सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग अंतरात्रि ६.०० से अगले दिन सूर्योदय तक है।
मेष
कारोबार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। रुका पैसा मिलेगा। भवन भूमि से संबंधित जरूरी दस्तवेजों को संभालें और अच्छी तरह जांच करें, फिर निर्णय करें। मित्रों का साथ मिलेगा।
वृषभ
अकारण हो रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार में उत्सव पूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी अपने की निजी समस्या का समाधान खोजने में लगे रहेंगे। बीमारी में पैसा लगेगा। खान पान पर ध्यान दें।
मिथुन
आपसे किसी का दु:ख नहीं देखा जाता। दूसरों की मदद करने में आप सदैव अग्रसर रहते हैं। निर्णय शक्ति कमजोर होने के कारण गलत फैसले लेने से बचें। पूंजी निवेश के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क
बिना कारण क्रोध करना अच्छी बात नहीं है। चिड़चिड़े स्वभाव से सभी लोग नाराज रहेंगे। पैसे की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे।
सिंह
जो चाहा वो पाया। अपनी मेहनत से अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे। पिता के साथ तालमेल स्थापित होगा। संतान के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। आजीविका के लिए यात्रा करना होगी। वाहन सुख मिलेगा।
कन्या
दुविधा की स्थिति निर्मित होगी। फैसले लेने में अक्षम रहेंगे। किसी बड़े व्यक्तिसे मिलने का मौका मिलेगा। प्रियजन से मुलाकत होगी। विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी पर पहले अपने पितृ को प्रसन्न करें।
तुला
अपने वाक् चातुर्य से काम पूरा करेंगे, जो आपकी निंदा करते थे वे ही आपके गुणगान करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि वाला है।
वृश्चिक
काम पूरा न होने से उदास रहेंगे। आज का दिन कटू अनुभव करवा सकता है। आर्थिक संकट से मुक्ति मिल सकती है। संतान की समस्या को सुलझाने में लगे रहेंगे।
धनु
अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मकर
आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार और दाम्पत्य जीवन में सुख संतोष का अनुभव करेंगे। मौज मस्ती और मनोरंजन से लाभ होगा।
कुम्भ
परिजनों के साथ आनंदप्रद यात्रा हो सकती है। व्यवसायिक नए अनुबंध सफल होंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से निजी संबंध स्थापित हो सकते हैं।
मीन
किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के पहले उसके संदर्भ में पूरी जानकारी किसी विशेषज्ञ अनुभवी से लें। मानसिक तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में लाख समझाने पर भी कोई असर नहीं होगा।
Published on:
26 Feb 2018 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
