4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम सुख और भोग में चाहते हैं बढ़ोतरी तो भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक

sawan 2019 : काम सुख और भोग में चाहते हैं बढ़ोतरी तो भगवान शिव के ऐसे करें अभिषेक

2 min read
Google source verification
shiva abhishek

काम सुख और भोग में चाहते हैं बढ़ोतरी तो भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक

सावन महीने ( month of sawan ) में शिव पूजा का विशेष महत्व है। खासकर इस महीने में भगवान शिव ( Lord Shiva ) का अभिषेक करना विशेष महत्व रखता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव को अलग-अलग-धाराओं से अभिषेक करते हैं। कहा जाता है कि अभिषेक ( Shiva Abhishek ) करने से भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सावन ( savan ) महीने में सभी लोग अपनी-अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए भोलेनाथ ( bholenath ) की पूजा अर्चना करते हैं।

भगवान शिव के अभिषेक के लिए तरह-तरह की वस्तुएं चढ़ाते हैं भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल, दूध और जल चढ़ाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि भौतिक सुख के लिए सावन महीने में क्या करना चाहिए ताकि काम सुख और भोग में बढ़ोतरी हो। तो आइये जानते हैं कि भौतिक सुख के लिए सावन महीने में शिव भक्तों को क्या करना चाहिए।

काम सुख और भोग में बढ़ोतरी चाहते हैं तो सावन महीने में भगवान शिव का अभिषेक इत्र की धारा से करें। माना जाता है कि इत्र की धारा से अभिषेक करने पर भगवान शिव जल्द खुश होते हैं और उनकी कृपा से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। ध्यान रहे कि भगवान शिव का अभिषेक करते वक्त ऊँ नम: शिवाय की जाप अवश्य करें।

Story Loader