
19 महीने बाद राहु-केतु की बदलेगी चाल, इन राशियों के लोग हो सकते हैं मालामाल
Rahu-Ketu Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष में राहु-केतु को पापी ग्रह माना जाता है। वर्तमान में राहु वृषभ राशि में गोचर कर रहा है और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। इन दोनों ग्रहों को अपनी राशि बदलने में करीब 18 महीने का समय लग ही जाता है। विशेष बात ये है कि ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री चाल ही चलते हैं। यानी की इनका गोचर अपनी अगली राशि नहीं बल्कि पिछली राशि में होता है। राहु-केतु 12 अप्रैल को अपनी राशि बदलेंगे। इस दौरान राहु मेष राशि तो केतु तुला राशि में गोचर करेगा। जानिए किन राशियों के जातकों पर इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए राहु-केतु का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में आपको तरक्की हासिल होगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलने की संभावना है। आप इस दौरान अपने करियर के विकास पर काफी ज्यादा ध्यान देंगे। कुल मिलाकर समय आपके लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना रहेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। जो लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे हैं उन्हें इस अवधि में जबरदस्त लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। यात्रा से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि: इस राशि के जिस जातकों की कुंडली में राहु-केतु शुभ स्थिति में हैं उन्हें इस दौरान जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आमदनी में वृद्धि की संभावना है। करियर में आपको अच्छी तरक्की मिलेगी। व्यापार में विस्तार करने में आप सफल रहेंगे।
कुंभ राशि: इस राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त होता नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में आप सफल रहेंगे। पिछले समय में किए गए प्रयासों का आपको इस अवधि में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मार्च 2022 में 3 बड़े ग्रहों की बदलेगी राशि, 5 राशियों के धन-धान्य में अचानक से होगी वृद्धि
Published on:
04 Mar 2022 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
