31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aja Ekadashi 2022: कल 23 अगस्त को रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत, नोट करें भगवान विष्णु की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Aja Ekadashi Vrat 2022: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी तिथि का बड़ा महत्व है। वहीं भादो मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
aja ekadshi 2022, aja ekadashi 2022 date and time, aja ekadashi 2022 kab hai, aja ekadashi puja vidhi, aja ekadashi vrat 2022, aja ekadashi significance,

Aja Ekadashi 2022: कल 23 अगस्त को रखा जाएगा अजा एकादशी व्रत, नोट करें भगवान विष्णु की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Aja Ekadashi 2022 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। वहीं पर हिंदू कैलेंडर की छठे महीने भाद्रपद यानी भादो मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत रखने तथा भगवान विष्णु के विधिपूर्वक पूजन से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल प्राप्त होता है और मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं। इस साल 23 अगस्त 2022 को मंगलवार के दिन अजा एकादशी व्रत रखा जाएगा। तो आइए जानते हैं भगवान विष्णु के पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि...

अजा एकादशी व्रत 2022 मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 22 अगस्त 2022, सोमवार को सुबह 03 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 23 अगस्त 2022, मंगलवार को सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर होगी। ज्योतिष अनुसार 23 अगस्त को अजा एकादशी व्रत रखा जाएगा और व्रत का पारण 24 अगस्त को किया जाएगा।

एकादशी व्रत की पूजा विधि
व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर को साफ करके गंगाजल से पवित्र करें। फिर भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीले फूल, फल, नैवेद्य, पीली मिठाई आदि अर्पित करके उनका पूजन करें। ध्यान रहे कि भगवान विष्णु के भोग में तुलसी दल अवश्य रखें। इसके बाद एकादशी की कथा पढ़ें या सुनें। फिर धूप, दीप से विष्णु जी की आरती कर मंत्रों का जाप करें। साथ ही एकादशी व्रत में चावल का सेवन करना वर्जित माना गया है।

यह भी पढ़ें: Rishi Panchami 2022: ऋषि पंचमी व्रत से होगी सितंबर माह की शुरुआत, जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व