5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरुर करें ये एक काम

अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरुर करें ये एक काम

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 05, 2019

akshay tritiya 2019

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग बहुत से उपाय करते हैं। वैसे तो शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है और इस दिन लोग व्रत, उपवास पूजा पाठ भी करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी साभर में कई ऐसे विशेष दिन आते हैं जिनमें माता लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है और उनसे मनचाहा वरदान मांगा जा सकता है। सालभर में आने वाले उन्हीं विशेष दिनों में से एक अक्षय तृतीया का दिन है। अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना खरीदते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए कई उपाय करते हैं। वहीं जो लोग धन-वैभव, सुख-समृद्धि आदि की कमी के कारण धनाभाव में जी रहे हैं और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय ढ़ूढ़ रहे हैं तो इस दिन श्री महालक्ष्मी अष्टकम् स्तोत्र का पाठ जरुर करें, आपको लाभ जरुर होगा। क्योंकि देवी मां महालक्ष्मी को श्री महालक्ष्मी अष्टकम् स्तोत्र पाठ बहुत प्रिय है।

श्री महालक्ष्मी अष्टकम् स्तोत्र पाठ

श्री गणेशाय नमः

सर्वपाप हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

सर्वदुख हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

योगजे योग सम्भुते महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

महापाप हरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

जगत स्थिते जगंमाते महालक्ष्मी नमोस्तुते!!

सर्वसिद्धि मवाप्नोती राज्यम् प्राप्नोति सर्वदा!!

महालक्ष्मी भवेनित्यम प्रसंनाम वरदाम शुभाम!!

।।इतिंद्रकृत श्रीमहालक्ष्म्यष्टकस्तव: संपूर्ण:।।