16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों को इस काम में मिलेगी बड़ी सफलता

अप्रैल का महीना इन चारों राशियों की किस्मत खोलने वाला साबित होगा। कई कार्यों में आपको सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है।

2 min read
Google source verification
Rashifal, horoscope, april rashifal 2022, april horoscope 2022, अप्रैल राशिफल 2022, april lucky zodiac sign,

अप्रैल में धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों को इस काम में मिलेगी बड़ी सफलता

हर व्यक्ति के मन में ये जानने की इच्छा रहती है कि उसके लिए आने वाला महीना कैसा रहेगा। जल्द ही अप्रैल महीने की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस महीने को लेकर भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो चुका है। बता दें ये महीना राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी खास रहेगा। इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। शनि, राहु-केतु और गुरु का गोचर इस महीने काफी खास रहने वाला है। क्योंकि ये तीनों ही ग्रह लंबे समय बाद अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। इन गोचर के परिणामस्वरूप अप्रैल महीना धनु, मकर और कुंभ वालों के लिए खास रहेगा।

धनु राशि: इस महीने आपको आर्थिक मामलों में सुनहरी सफलता मिलेगी। धन का संचय कर पाने में आप सफल रहेंगे। कहीं से गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों की कोई डील फाइनल हो सकती है। एक से अधिक माध्यमों से धन का आगमन हो सकता है।

मकर राशि: इस राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना काफी शुभ साबित होगी। नौकरी में अच्छी सफलता प्राप्त होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अगर आप कोर्ट कचहरी मामले में फंसे हैं तो इस दौरान आपको इस काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये अवधि फायदेमंद साबित होगी। निवेस के लिहाज से भी समय शुभ है।

कुंभ राशि: आपके रूके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए समय अच्छा है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। इस राशि के जिन जातकों ने कोई कर्ज या लॉन ले रखा है उन्हें इस दौरान कर्ज से मुक्ति मिल सकती है।

मीन राशि: नौकरी करने वाले जातकों को इस महीने प्रमोशन मिल सकता है। सैलरी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी। निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। जो जातक काम के सिलसिले में विदेश जाने की सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: शुक्र के कुम्भ राशि में गोचर से इन 3 राशियों के लोग होंगे मालामाल, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल