8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नया घर खरीदने में आ रही हैं बाधाएं, तो इन ज्योतिष उपायों से पूरा हो सकता है आपका ये सपना

Astro Tips: हर किसी की चाह होती है कि उसका खुद का एक सुंदर सा आशियाना हो जिसमें वह और उसका परिवार सुख-शांति से रह सके। परंतु यदि नया घर खरीदने या बनाने में आपके सामने बार-बार अड़चनें आ रही हैं तो इन ज्योतिष उपायों को अपना सकते हैं।

2 min read
Google source verification
jyotish shastra, astrology tips for own house, naya ghar kharidne ke upay, khud ka ghar kharidne ke upay, khud ka ghar kaise banaye, buying own house astrology remedies,

नया घर खरीदने में आ रही हैं बाधाएं, तो इन ज्योतिष उपायों से पूरा हो सकता है आपका ये सपना

हर किसी की चाह होती है कि उसका खुद का एक सुंदर सा आशियाना हो जिसमें वह और उसका परिवार सुख-शांति से रह सके। बहुत से लोग अपने जीवन के कई साल किराए के घर में बिता देते हैं और अपने घर का सपना पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत भी करतते हैं। लेकिन कई बार परिस्थितियां साथ नहीं देती और कोई ना कोई अड़चन आ जाती है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर का सपना पूरा करना चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे उपाय...

अपने घर का सपना पूरा करने के लिए आजमाएं ये ज्योतिष उपाय

हमारे शास्त्रों में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए घर खरीदने में आ रही परेशानियों से मुक्ति के लिए रोजाना भगवान गणेश को लाल फूल अर्पित करें और उनके सामने हाथ जोड़कर अपने घर का सपना पूरा करने की प्रार्थना करें।

यदि आप अपना नया घर खरीदने के लिए बार-बार कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई ना कोई समस्या सामने खड़ी हो जाती है तो ज्योतिष अनुसार नीम की लकड़ी का एक छोटा सा घर बनाकर उसे किसी गरीब बच्चे को दान में दे दें या फिर किसी मंदिर में रख आएं।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक भगवान गणेश के मंदिर जाकर उन्हें गुड़ तथा गेंहू अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय को लगातार पांच मंगलवार तक करने से जल्द ही आपको शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।

एक मिट्टी के घड़े में दूध, दही, चीनी, कपूर, मिश्री और शहद डालकर इस घड़े को हाथ में लेकर दुर्गा नर्वाण मंत्र का जाप करें। फिर मिट्टी के घड़े को किसी नदी या तालाब के किनारे जमीन में गाड़ दें। ज्योतिष मान्यता है कि इससे घर बनाने में आने वाली बाधाएं दूर होकर घर जल्दी बनने की संभावनाएं पैदा होती हैं।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस जगह मिट्टी का घड़ा रखने से मिलता है कुबेर देव का आशीर्वाद, सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता