5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष शास्त्र: नवग्रहों को करना है मजबूत तो जीवन में आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय

ज्योतिष शास्त्र: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह यथास्थिति पर होते हैं तो उन लोगों को जीवन में सभी खुशियां मिलती हैं। तो आइए जानते हैं उन छोटे-छोटे आसान उपायों के बारे में...

2 min read
Google source verification
ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष उपाय, नव ग्रह, सुखी जीवन, धन लाभ, मान-सम्मान, सूर्य ग्रह, चंद्रमा, शनि, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, राहु-केतु,  navagraha remedies, nine planets astrology, astro tips for good luck, money tips astrology,

ज्योतिष शास्त्र: नवग्रहों को करना है मजबूत तो जीवन में आजमाएं ये छोटे-छोटे उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में नवग्रहों की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन ग्रहों के संतुलित रहने पर ही आपके जीवन में सभी कार्य सरलता से संपन्न हो पाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सभी ग्रह यथास्थिति पर होते हैं तो इन लोगों को जीवन में सभी खुशियां मिलती हैं। तो आइए जानते हैं उन छोटे-छोटे आसान उपायों के बारे में जिन्हें आप अपने दैनिक जीवन में आजमाकर ग्रहों को मजबूत कर सकते हैं...

1. सूर्य ग्रह
कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति संतुलित करने के लिए आपको अपने दाएं हाथ में तांबे का कड़ा, लॉकेट या अंगूठी पहननी चाहिए। इसके अलावा रविवार का व्रत रखने से भी लाभ होता है। सूर्य ग्रह के मजबूत होने से व्यक्ति के मान-सम्मान और प्रसिद्धि में बढ़ोतरी होती है।

2. चन्द्रमा ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए आपको सुबह सबसे पहले कोई सफेद रंग की चीज ही खानी या पीनी है। साथ ही ध्यान रखें कि किसी भी सफेद चीज में नमक नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनना भी चंद्रमा को मजबूत करता है।

3. मंगल ग्रह
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि अपने हाथ में लाल रंग का धागा या कलावा पहनने से मंगल ग्रह मजबूत होता है। इसके अलावा मसूर की दाल, तांबे की कोई चीज, गेहूं, लाल चंदन और गुड़ आदि का दान भी मंगल ग्रह को संतुलित करता है।

4. बुध ग्रह
प्रतिदिन ’ॐ बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करने, बुधवार को मूंग की दाल का दान करने और रोजाना भोजन के साथ कच्ची हरी मिर्च का सेवन करने से बुध ग्रह को मजबूती मिलती है।

5. बृहस्पति ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बृहस्पति ग्रह को शांत करके आपको हर काम में सफलता हासिल हो सकती है। इसके लिए आप गुरूवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें, गुरुवार का व्रत रखें। इसके अलावा रोजाना नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर स्नान करना भी गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत करता है।

6. शुक्र ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उसका विवाहित और प्रेम जीवन सुख में व्यतीत होता है। इसलिए शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए आप हर शुक्रवार को सुबह स्नाना आदि से निवृत्त होकर सफेद वस्त्र पहनें और अपनी सुंदरता का विशेष ख्याल रखें। क्योंकि शुक्र ग्रह को सौंदर्य का देवता माना गया है।

7. शनि ग्रह
कुंडली में शनि ग्रह को संतुलित रखने के लिए स्वयं की और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। हर शनिवार भगवान शिव और हनुमान जी की आराधना करें। साथ ही अपने स्वभाव में भी विनम्रता और दयालुता लाएं। इसके अलावा अपने पैर में काले रंग का धागा बांधे रखने से भी शनिदेव की कृपा आप पर होने लगेगी।

8. राहु-केतु ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को काले रंग के वस्त्र का दान करने और रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाने से लाभ होता है।

यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: पैसों से जुड़ी इन बातों को हमेशा रखेंगे याद तो कभी नहीं होगी धन की कमी