6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष उपाय: नौकरी या व्यापार में चल रही परेशानियों से मुक्ति के लिए आजमा सकते हैं पान के पत्ते के ये उपाय

Betel Leaf Astrology: पान के पत्ते का इस्तेमाल पूजा-पाठ और खाने के लिए किया जाता है। इसे धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि पान के पत्ते के उपाय आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification
betel leaves astrology, paan ke patte ke upay, paan ke patte ke fayde, laung ke upay, grah kalesh se mukti ke upay, astrology remedies for job, astro tips for business growth, astrology remedies for money, dhan prapti ke upay, mangalwar ke upay, shaniwar ke upay, पान के पत्ते के उपाय, पान के पत्ते के टोटके,

ज्योतिष उपाय: नौकरी या व्यापार में चल रही परेशानियों से मुक्ति के लिए आजमा सकते हैं पान के पत्ते के ये उपाय

पान खाने में बड़ा स्वादिष्ट लगने के साथ ही धार्मिक दृष्टि से भी इसका महत्व बताया गया है। देवी-देवताओं की पूजा-पाठ और हवन आदि में भी इसका उपयोग होने के कारण इसे शुभ माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र की मानें तो पान के पत्ते नौकरी या व्यापार में सफलता की संभावना में वृद्धि करने के साथ ही आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं पान के पत्तों के ज्योतिष उपायों के बारे में...

1. कार्य सिद्धि के लिए
मंगलवार या शनिवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें। माना जाता है कि हनुमान जी को पान बेहद प्रिय होता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय को करने से लंबे समय से आपके कार्यों में आ रहे विघ्न दूर होते हैं और आपको मनचाही सफलता प्राप्त होती है।

2. मनचाही नौकरी पाने के लिए
यदि आप बहुत समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं और फिर भी विफलता का सामना करना पड़ रहा है या व्यापार में नुकसान झेलना पड़ रहा है तो तो रविवार के दिन बाहर जाते समय अपनी जेब या पर्स में पान का पत्ता रखकर निकलें। मान्यता है कि इस उपाय से आपके कार्य पूर्ण होते हैं।

3. परिवारिक रिश्ते मजबूत करने के लिए
यदि परिवार में लोगों के बीच अक्सर मनमुटाव रहता है और आपसी प्रेम समाप्त होता जा रहा है तो प्रतिदिन शाम के समय एक पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस उपाय को करने से परिवार के कलह-क्लेशों से मुक्ति मिलने के साथ ही रिश्तों में तालमेल बेहतर होता है।

4. आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
यदि आपको काफी समय से पैसों से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं तो 1 बताशा और 2 लौंग को घी में डुबोकर एक पान के पत्ते पर रखें। अब इस पान के पत्ते को अग्नि में जला दें। मान्यता है कि इस उपाय से आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2022: शिव साध्य योग में रखा जाएगा रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व