30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astrology: अपने घर परिवार के लोगों के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां

These Girls Considerd Lucky For Husband: इन नाम वाली लड़कियां अपने पिता के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके होने से घर परिवार में कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती।

2 min read
Google source verification
name_astrology.jpg

Astrology: अपने घर परिवार के लोगों के लिए बेहद लकी मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां (फोटो सोर्स- पिक्साबे)

Name Astrology: कहते हैं हर व्यक्ति अपनी किस्मत लिखाकर पैदा होता है। जिन लोगों की किस्मत तेज होती हैं उन्हें कोई भी चीज कम प्रयासों में ही हासिल हो जाती है। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां काफी भाग्यवान मानी जाती हैं। इनके होने से घर परिवार में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती। ये सभी की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो काफी गुणी होती हैं। ये कम उम्र में ही लोकप्रियता हासिल कर लेती हैं। ये अपने पापा की प्यारी होती हैं। जिस घर में इनका जन्म होता है वहां धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। ये अपने मां-बाप से काफी प्यार करती हैं और उनकी हर खुशी का ख्याल रखती हैं। ये दिल की साफ होती हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो अपने से ज्यादा दूसरों की खुशी का ख्याल रखती हैं। इनका दिल साफ होता है। ये जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये अपने पिता के लिए काफी लकी होती हैं। इन्हें जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं।

जिन लड़कियों का नाम G अक्षर से शुरू होता है उनका दिल काफी बड़ा होता है। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये कोई भी काम बेहद सोच समझकर करती हैं। इन्हें घर परिवार के लोगों से खूब प्यार मिलता है। ऐसा कहते हैं कि जिस घर में ये शादी करती हैं वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। ये पापा की परी कहलाती हैं।
यह भी पढ़ें: फरवरी में मकर राशि में ग्रहों का महासंयोग, मेष से लेकर मीन तक इन राशियों को मिलेगा लाभ