महिलाओं को क्यों सोने की बिछिया नहीं पहननी चाहिए|
धार्मिक मान्यता है कि सुहागिनों को केवल चांदी धातु की बिछिया ही पहननी चाहिए, सोने की नहीं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है। ऐसे में महिलाओं के सर से लेकर कमर तक सोने के आभूषण पहने जाते हैं जबकि पैरों में पायल या बिछिया चांदी की ही पहनना शुभ है। वहीं चांदी को चंद्र ग्रह से जोड़ा जाता है। लक्ष्मी मां का रूप माने जाने के कारण सोने की बिछिया पैरों में पहनने से उनका अनादर होता है।
इसके अलावा वैज्ञानिक दृष्टि से भी माना जाता है कि चांदी की तासीर ठंडी होती है और यह धरती की ऊर्जा को सोखकर शरीर में पहुंचाती है। यानी सेहत के लिहाज से भी पैरों में चांदी की पायल या बिछिया पहनना सही माना गया है।