5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए इन पेड़ों की जड़ धारण करना माना जाता है शुभ

Astrology: ग्रहों के अशुभ प्रभाव व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए बहुत से उपाय बताए गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसका एक सरल उपाय कुछ खास पेड़ों की जड़ धारण करना भी है।

2 min read
Google source verification
jyotish shastra, grah dosh nivaran upay in hindi, navagraha remedies, navgrah shanti ke upay, astro tips for grah dosh,

ग्रह दोषों से मुक्ति पाने के लिए इन पेड़ों की जड़ धारण करना माना जाता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के नवग्रहों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इनके शुभ प्रभाव के कारण जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वहीं ग्रहों के कमजोर होने से जातक को कई शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों को शांत करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं लेकिन जिनमें से पेड़ की जड़ धारण करना एक सरल उपाय है। तो आइए जानते हैं नवग्रह शांति के लिए कौन से पेड़ों की जड़ धारण कर सकते हैं...

सूर्य ग्रह: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में यदि सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो गुलाबी रंग के धागे में रविवार के दिन बेलपत्र की जड़ धारण कर सकते हैं।

चंद्र ग्रह: चंद्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन खिरनी की जड़ सफेद कपड़े में सफेद धागे से बांधकर धारण करना शुभ माना गया है।

मंगल ग्रह: मंगल ग्रह को व्यक्ति की कुंडली में पराक्रम और साहस का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए खेर की जड़ को लाल कपड़े में लाल धागे से बांधकर धारण कर सकते हैं।

बुध ग्रह: बुध ग्रह की शांति के लिए विधारा की जड़ हरे कपड़े में बांधकर बुधवार के दिन पहन सकते हैं।

गुरु ग्रह: यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु या बृहस्पति ग्रह अशुभ स्थिति में हो तो गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ को पीले कपड़े में पीले धागे से बांधकर पहनना शुभ माना गया है।

शुक्र ग्रह: शुक्रवार के दिन गूलर के पेड़ की जड़ को एक सफेद कपड़े में सफेद धागे से बात कर धारण कर सकते हैं।

शनि ग्रह: शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष अनुसार जातक शनिवार के दिन शमी के पेड़ की जड़ को नीले कपड़े में नीली धागे से बांधकर धारण कर सकते हैं।

राहु ग्रह: राहु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माना जाता है। इस ग्रह के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए बुधवार के दिन सफेद चंदन का टुकड़ा नीले वस्त्र में नीले धागे से बांधकर धारण करना शुभ माना गया है।

केतु ग्रह: यह भी एक छाया ग्रह है। केतु की स्थिति को मजबूत करने के लिए अश्वगंधा की जड़ को गुरुवार के दिन नीले कपड़े में नीले धागे से बांधकर पहनना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सामुद्रिक शास्त्र: कैसे होते हैं वे लोग जिनके हाथ में होती हैं 6 उंगलियां