6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वार अनुसार न करें इन चीजों का सेवन, वरना झेलने पड़ सकते हैं ग्रहों के अशुभ परिणाम

Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह, नक्षत्र, वार और तिथि आदि का आपके जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक सप्ताह के 7 दिनों में इन चीजों का सेवन करना शुभ नहीं माना जाता।

2 min read
Google source verification
somwar ko kya nahin khana chahie, kis din kya nahi khana chahiye, graho ko majboot karne ke upay, grah dosh dur karne ke upay, shani dosh ke upay, ravivar ko namak kyon nahin khana chahie, jyotish anusar, latest religious news,

वार अनुसार न करें इन चीजों का सेवन, वरना झेलने पड़ सकते हैं ग्रहों के अशुभ परिणाम

वार, तिथि, ग्रह-नक्षत्र इन सभी का व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसलिए ग्रहों को अनुकूल बनाए रखने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। वहीं मान्यता है कि सप्ताह के सात दिनों का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें इन 7 दिनों में किसी ना किसी दिन खाना शुभ नहीं माना जाता अन्यथा कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है। तो आइए जानते हैं वार अनुसार कौन सी चीजों का सेवन करना अशुभ माना जाता है...

सोमवार
सोमवार का संबंध चंद्र ग्रह से माना गया है इसलिए ज्योतिष अनुसार इस दिन चीनी का सेवन करने की मनाही है।

मंगलवार
कुंडली में मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और निडरता का कारक माना जाता है और इसलिए मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए मंगलवार को घी का सेवन करना शुभ नहीं होता।

बुधवार
बुध ग्रह जातक की वाणी, बुद्धि और चातुर्य का कारक माना जाता। इसलिए बुध ग्रह को प्रबल बनाए रखने के लिए बुधवार के दिन हरी सब्जी नहीं खानी चाहिए। हालांकि इस दिन हरी सब्जियों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

गुरुवार
गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन केले का दान करना शुभ होता है लेकिन खुद को दूध और केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

शुक्रवार
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन बेहतर स्वास्थ्य और शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए खट्टी चीजों का त्याग करना चाहिए।

शनिवार
शनिवार को शनि ग्रह की दुर्दशा से बचने के लिए तेल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन तेल से बनी खाद्य वस्तुएं नहीं खानी चाहिए।

रविवार
सूर्य ग्रह को व्यक्ति की कुंडली में सेहत, यश, मान-सम्मान का कारक माना गया है। ऐसे में सूर्य ग्रह के दोषों से मुक्ति पाने के लिए रविवार को नमक का सेवन करने की मनाही है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: तुलसी के पौधे में ये एक चीज अर्पित करने से दूर हो सकती हैं जीवन की सभी परेशानियां