5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashi parivartan: बुध का राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वाले जातकों का बदल रहा भाग्य

बुध का राशि परिवर्तन, इन 3 राशि वाले जातकों का बदल रहा भाग्य

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

May 06, 2019

grah parivartan

ग्रहों का परिवर्तन हर राशि पर प्रभाव डालता है। ज्योतिषशास्त्र में बुध को बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में बुध की स्थिति भी बहुत महत्वपूर्ण होती है और 3 मई 2019 की शाम बुध ने अपना राशि परिवर्तन कर लिया है। बुध ने मेश राशि में प्रवेश कर लिया और इस राशि में बुध 18 मई तक रहेंगे। अब तक बुध मीन राशि में नीच की स्थिति में गोचर कर रहे थे। ऐसे में बुध का मेष राशि में प्रवेश इस राशि के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। अन्य राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं...

आपकी राशि वालों के लिए बुध शुभ फल देने वाला है। इस समय आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपको धन लाभ होगा। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

इस राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत अशुभ रहेगा। विपरित परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपने कार्यों में सावधानी बरतें, वरना हानि हो सकती है। वाद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि के लोगों को इस परिवार्तन से लाभ होगा वहीं आपकी आय में बढ़ोतरी भी होगी। नौकरी में अधिकारियों की मदद से जल्द ही कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी।

इन लोगों को पिता की ओर से मदद मिलेगी साथ ही पूरा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पिता के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए काम की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि वाले जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा, वहीं आपके भाग्य में वृद्धि होगी। संतान सुख मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी। आपके मन में हमेशा प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही अशुभ रहेगा। इन लोगों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण बनेंगे और धन संबंधी कार्यों में आपको हानि हो सकती है। धैर्य से काम करें, क्रोध से बचें।

आपकी राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा और इस राशि के लोगों के लिए बुध धन लाभ करवाएगा। साथ ही आपको प्रेम में सफलता मिलेगी और अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

यह समय बहुत ही संबेदनशील है, आपको कोई बड़ी हानि हो सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को सावधान होकर काम करना होगा। बुध की वजह से आपको कोई अनहोनी हो सकती है।

यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपके भाग्योदय का समय है। कम मेहनत में भी कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। सुख बना रहेगा।

इस राशि वाले जातकों को इस दौरान अशुभ फल मिलेंगे। वहीं आपकी मानसिकता में बदलाव होगा। तनाव बढ़े सकता है और कार्य की अधिकता होगी और बाधाओं का सामना करना पड़ेगा।

इस राशि के लोगों के पराक्रम में वृद्धि होगी यानी कार्यों का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। भाई की मदद से धन लाभ मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि के लोगों के संचित धन में वृद्धि के योग हैं। शुभ बुध की वजह से सभी कामों में सफलता के साथ मान-सम्मान मिलेगा।