3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Budh Vakri 2022: बुध ग्रह की कमजोर स्थिति डाल सकती है स्वास्थ्य और करियर पर नकारात्मक असर, इन उपायों द्वारा करें बुध ग्रह को प्रबल

Murcury Planet Astrology: बुध ग्रह वक्री अवस्था में हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के अवस्था परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। ऐसे में कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए इन उपायों को लाभकारी माना गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 13 May 2022, 4:58 PM IST

budh grah, astro tips for mercury, budh grah ke upay, Mercury Planet, बुध ग्रह के उपाय लाल किताब, बुध ग्रह का स्वभाव, budh grah ko kaise majboot kare, vyapar me vridhi ke upay, mercury planet in astrology, budh vakri 2022, बुध वक्री 2022, naukri mein promotion ke upay, dhan prapti ke upay, mercury graha effects,

Budh Vakri 2022: बुध ग्रह की कमजोर स्थिति डाल सकती है स्वास्थ्य और करियर पर नकारात्मक असर, इन उपायों द्वारा करें बुध ग्रह को प्रबल

Budh Grah: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध ग्रह को व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि, वाणी, अभिव्यक्ति और स्वास्थ्य आदि का कारक माना गया है। साथ ही बुध ग्रह को व्यापारियों का स्वामी भी माना जाता है। वहीं कुंडली में बुध ग्रह की कमजोर स्थिति व्यक्ति को कर्ज के बोझ तले दबा देती है। साथ ही व्यक्ति की वाक् क्षमता, मान-सम्मान, व्यापार या नौकरी और स्वास्थ्य आदि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कुंडली में बुध ग्रह के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों को आजमाया जा सकता है...

1. बुध ग्रह का संबंध भगवान गणेश से माना गया है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है उन्हें भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

2. जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव में होता है उन्हें पन्ना रत्न धारण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन सही परिणामों के लिए ज्योतिषीय सलाह अवश्य ले लें।

3. ज्योतिष आचार्यों के मुताबिक नौकरी अथवा व्यापार में सफलता हासिल करने एवं बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार को मूंग की दाल का दान करना और गाय को हरा चारा खिलाना शुभ होता है।

4. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार बुधवार के दिन दुर्गा माता के मंदिर जाकर हरी चूड़ियां चढ़ाना और नौ कन्याओं को हरे रंग के रुमाल या वस्त्र भेंट करना भी कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के उपायों में से एक है।

5. बुध ग्रह की कृपा अपने ऊपर बनाए रखने के लिए हर बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। साथ ही इस दिन भगवान गणपति के मंत्र 'ऊं बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: Horoscope 14 May 2022: कर्क समेत इन 3 राशि के लोगों के लिए बड़ा शुभ होने वाला है आज का दिन, करियर में होंगे ये खास बदलाव