
Chanakya Niti: ये 4 चीजें पति-पत्नी के रिश्ते में ला सकती हैं दरार, वैवाहिक जीवन हो सकता है तबाह
Chanakya Niti About Love Relations: चाणक्य नीति में मनुष्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए कई जरूरी सुझाव दिए गए हैं। कहते हैं जो व्यक्ति इनकी नीतियों का अनुसरण कर लेता है उसके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता है। चाणक्य नीति में धन, स्त्री, करियर, दोस्तों और शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया गया है। चाणक्य नीति से व्यक्ति को इस बात की समझ मिलती है कि उसे किस परिस्थिति में कैसा आचरण करना चाहिए। जिससे आगे चलकर दिक्कतों का सामना न करना पड़े। यहां आप जानेंगे ऐसी कौन सी 4 चीजे हैं जो वैवाहिक जीवन को बर्बाद कर सकती हैं।
अहंकार: चाणक्य नीति अनुसार अहंकार किसी भी रिश्ते को कमजोर बना सकता है। जिस रिश्ते में ईगो या अहंकार होता है वो रिश्ता अधिक समय तक नहीं टिक पाता। अहंकारी व्यक्ति किसी की भावना की कद्र नहीं कर सकता इसलिए बेहतर होगा पति पत्नी इसे अपने रिश्ते के बीच में न आने दें।
शक: कहते हैं वहम या शक किसी भी रिश्ते को बर्बाद कर सकता है। वहमी व्यक्ति किसी की बात नहीं सुनता उसे अक्सर यही लगता है कि वो जो सोच रहा है वही ठीक है। इसलिए अपने रिश्ते से शक को दूर रखें और एक-दूसरे पर विश्वास करें।
झूठ: झूठ चाहे छोटा हो या बड़ा झूठ झूठ होता है। किसी भी रिश्ते को ये बर्बाद कर सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे से झूठ नहीं बोलना चाहिए। इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
आदर-सम्मान की कमी: चाणक्य नीति अनुसार पति पत्नी के रिश्ते में कभी भी आदर-सम्मान कम नहीं होना चाहिए। एक पति-पत्नी एक दूसरे की इज्जत करते हैं तो वैवाहिक जीवन सुखद रहता है। वहीं अगर एक-दूसरे को सम्मान नहीं देते हैं तो रिश्ता बिखर जाता है।
यह भी पढ़ें: हाथ की इन जगहों पर त्रिभुज का निशान होना माना जाता है शुभ, ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली
Published on:
16 Feb 2022 04:39 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
