
हाथ की इन जगहों पर त्रिभुज का निशान होना माना जाता है शुभ, ऐसे लोग होते हैं भाग्यशाली
हस्तरेखा विज्ञान अनुसार जिस तरह से हाथ की रेखाओं से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है उसी तरह से रेखाओं से बने निशान से भी काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है। हाथ की रेखाएं आपस में मिलकर कई तरह की आकृति बनाती हैं। इन्हीं में से एक आकृति होती है त्रिभुज की। त्रिभुज का निर्माण हाथ में किसी भी जगह पर और किसी भी रेखा से हो सकता है। यहां आप जानेंगे हथेली में किस जगह पर ये निशान होना माना जाता है शुभ और किस जगह अशुभ।
स्वास्थ्य रेखा पर त्रिभुज का निशान होना उत्तम स्वास्थ्य का संकेत देता है। ऐसे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली बीमारी नहीं होती। ये लोग अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। जिन लोगों की चंद्र रेखा पर त्रिभुज का निशान होता है ऐसे लोग विदेश से जुड़े काम में सफलता प्राप्त करते हैं। ये लोग किसी न किसी काम से विदेश यात्रा करते रहते हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है।
जिन लोगों की मस्तिष्क रेखा पर त्रिभुज का निशान होता है ऐसे लोग सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इनकी दिमाग काफी तेज होता है। इन्हें जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त होती है। ये लोग विदेश में नौकरी करते हैं।
जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत पर त्रिभुज का निशान होता है ऐसे लोग अपनी जिंदगी शान व शौकत से जीते हैं। इनका रहन-सहन काफी ऊंचे स्तर का होता है। जिनकी आयु रेखा पर ये निशान होता है ऐसे लोगों की उम्र काफी लंबी होती है। ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता पाते हैं।
जिनके हाथ में भाग्य रेखा पर त्रिभुज का निशान होता है उन्हें कई कार्यों में असफलता प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को धन हानि का कई बार सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: जल्द मकर राशि में बनेगा 'चतुर्ग्रही योग', इन 4 राशि वालों की बदल जाएगी जिंदगी
Published on:
16 Feb 2022 03:54 pm
