12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्म और भाग्य नहीं दे रहा साथ तो आज ही कर लें यह काम, हो जाएंगे धनवान

Destiny and Karma - कर्म और भाग्य नहीं दे रहा साथ तो आज ही कर लें यह काम - आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसे करने के बाद आपको कामयाबी भी मिलेगी और भाग्य भी आपका साथ देगा। इन उपायों को करने के बाद आप धनवान भी बन जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Destiny and Karma

कर्म और भाग्य नहीं दे रहा साथ तो आज ही कर लें यह काम, हो जाएंगे धनवान

किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए कर्म और भाग्य ( Destiny and Karma ) का साथ होना बहुत जरूरी है लेकिन कई बार देखा गया है कि लाख मेहनत के बावजूद कामयाबी नहीं मिलती, भाग्य ( bhagya ) साथ नहीं देता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति हताश हो जाते हैं, परेशान रहने लगते हैं, लेकिन आपको हताश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे, जिसे करने के बाद आपको कामयाबी भी मिलेगी और भाग्य भी आपका साथ देगा। इन उपायों को करने के बाद आप धनवान भी बन जाएंगे।

समुद्र मंथन के समय 14 अनमोल रतन प्रकट हुए थे, जिनमें से शंख भी था, यह माता लक्ष्मी ( maa lakshmi ) जी के साथ उत्पन्न हुआ था इसी वजह से इसको लक्ष्मी जी का भ्राता भी कहा गया है। माना जाता है कि जिस घर के अंदर शंख होता है उस घर के अंदर माता लक्ष्मी जी का वास होता है। अगर आप अपने घर में शंख रखते हैं तो इससे माता लक्ष्मी आपके घर में निवास करेंगीं।

शनिवार के दिन पीपल को जल अर्पित करें और उसकी पूजा करें, इस उपाय को करने से धन और समृद्धि में लगातार वृद्धि होती रहती है।

पीली कौड़ी को धन की देवी माता लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है, इसलिए आप कौड़ियों को केसर और हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर आप अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दीजिए, इससे धन की कमी नहीं होगी और आपके धन में बढ़ोतरी होगी।

आप अपने घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखिए, आप इस स्थान पर जल से भरा हुआ एक पात्र रख सकते हैं या फिर जल से भरा हुआ कलश भी रख सकते हैं, ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और दरिद्रता से छुटकारा मिलता है।