
कार्तिक मास हिंदू धर्म के लिये बहुत खास माना जाता है। क्योंकि इस मास में दिपावली जैसा प्रमुख त्यौहार पड़ता है और इस मास से सभी शुभ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाते हैं। वहीं कार्तिक मास में दिवाली पड़ती है और यह पर्व 5 दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें पहला दिन धनतेरस भगवान धनवंतरी की पूजा और माता लक्ष्मी की पूजा का दिन होता है।
इस दिन मां लक्ष्मी और धनवंतरी की पूजा विधि-विधान और पूरे श्रद्धाभाव से कि जाए तो व्यक्ति को जीवन में कभी धन और मान-सम्मान की कमी नहीं रहेगी। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन किन उपायों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है...
धनतेरस के दिन जरुर करें ये 5 उपाय, धन-धान्य से भर जाएंगे भंडार
1. धनतेरस के दिन यदि आपके घर किन्नर आए या कहीं जाते समय दिख जाएं तो उन्हें खाली हाथ ना लौटायें। धनतेरस या दीपावली के दिन किन्नर को पैसे देना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से आपके तरक्की के मार्ग खुल जाएंगें और आपको भरपूर सफलता मिलेगी।
मंत्र- "ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रववाय, धन-धान्यधिपतये धन-धान्य समृद्धि मम देहि दापय स्वाहा" का जाप करें।
3. धनतेरस के शुभ दिन चांदी के सिक्के और हल्दी की गांठ की पूजा करें। इसकी पूजा करने के बाद अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
4. धनतेरस की शाम को एक दीया जलाएं और माता लक्ष्मी के पास कौड़ी रख दें, इसके बाद माता लक्ष्मी और धनकुबेर की पूजा करें। पूजा संपन्न होने के बाद कौड़ी को आप अपने पैसे रखने वाली जगह पर लाल कपड़े में लपेटकर रख दें। ऐसा करने से पैसों की कमी हमेशा के लिये दूर हो जाएगी।
5. धनतेरस और दिवाली पर श्रीयंत्र की पूजा करने पर विशेष लाभ प्राप्त होता है। धनतेरस के दिन पूजा के बाद श्रीयंत्र को अपनी तिजोरी में रख लें।
Updated on:
12 Oct 2019 05:18 pm
Published on:
12 Oct 2019 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
