8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंध का शक, हाथ-पैर बांधकर पत्नी के निजी अंगों पर किया हमला

MP News: अवैध संबंध के झूठे शक में पति ने पार की दरिंदगी की सारी हदें, पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती।

2 min read
Google source verification
chhatarpur

husband assaults wife over suspicion of affair (demo pic)

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करते हुए एक शख्स ने पत्नी पर अवैध संबंधों का झूठा शक करते हुए उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके निजी अंगों पर हमला किया और उससे जबरन अवैध संबंध की बात कबूल कराने की कोशिश की। फिलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान

अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी को तीन साल हुए हैं और पति लगातार उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। इतना ही नहीं पति पर अवैध संबंध का झूठा शक भी करता है। हाल ही में जब उसकी ननद का बेटा घर पर सामान छोड़ने आया, तो पति ने उसी के साथ अवैध संबंध होने का बेबुनियाद शक पाल लिया। जब उसने पति का विरोध किया तो पति ने सारी हदें पार कर दीं। उसके हाथ-पैर बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और निजी अंगों पर वार किए।

मां के पहुंचने पर बची जान

पीड़िता के मुताबिक पति उसके साथ मारपीट कर उससे जबरन अवैध संबंध का गुनाह कबूल करवाना चाहता था। पति उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा था गनीमत रही कि वक्त पर मां को सूचना मिल गई और वो घर पहुंच गई जिससे उसकी जान बच गई। मां के पहुंचने पर पति फरार हो गया और उसे अस्पताल लाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में और भी कड़ी धाराएं बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल के प्रबंधन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह तीन दिन से भर्ती है, लेकिन उसे उचित इलाज नहीं मिल रहा है। केवल दर्द निवारक इंजेक्शन दिए जा रहे हैं, जिससे उसे राहत नहीं मिल रही है। बता दें कि अवैध संबंध के शक में कई परिवार उजड़ चुके हैं, इस मामले में भी पति का झूठा शक पत्नी की जान के लिए खतरा बन गया।