
Diwali 2022 Date: 2022 में कब है दिवाली? जानिए डेट और शुभ मुहूर्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी
Diwali 2022 Date and Shubh Muhurat: हिन्दू धर्म में दिवाली का त्योहार बहुत प्रमुख माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह साल का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे और उनके आने की खुशी में नगरवासियों ने दीपों से पूरी नगरी को सजाया था। दीपावली के दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि, धन-वैभव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं हिंदुओं के अलावा सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोगों द्वारा भी दीपोत्सव मनाया जाता है। धनतेरस से प्रारंभ होकर भैया दूज तक मनाया जाने वाला पांच दिवसीय त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। तो आइए जानते हैं इस साल किस तारीख को दिवाली मनाई जाएगी और शुभ मुहूर्त के बारे में...
दिवाली 2022 तिथि
हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली पड़ रही है।
दिवाली 2022 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 23 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन त्रयोदशी तिथि शाम 06:04 बजे तक है। उसके पश्चात चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा जो कि सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:28 बजे तक है। इसके बाद फिर अमावस्या तिथि की शुरुआत होगी जो कि 25 अक्टूबर 2022 को शाम 04:19 बजे तक रहेगी।
पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण इसी दिन दिवाली मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें - Shukra Asta 2022: शुक्र 15 सितंबर को होंगे सिंह राशि में अस्त, इन जातकों को रहना होगा सावधान
Updated on:
14 Sept 2022 03:05 pm
Published on:
14 Sept 2022 03:04 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
