
हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार, जिस जगह पर स्त्रियों की पूजा होती है वहां पर देवी-देवताओं का वास होता है। यही कारण है कि कभी भी स्त्रियों का अपमान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि अगर आप स्त्रियों का अपमान करते हैं तो आपके द्वारा किए गए हर पुण्य काम बेकार हो जएंगे।
कहा जाता है कि जिस जगह पर स्त्रियों का अपमान किया जाता है, वहां पर गरीबी आती है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किस तरह की स्त्रियों का अपमान नहीं करना चाहिए...
नई बहू: हिन्दू धर्म शास्त्र के अनुसार, बहू को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि जब वह घर आती है तो वह लक्ष्मी के रूप में आती है। माना जाता है कि जो लोग बहू का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें जीवन हमेशा समस्याओं से घिरा रहता है।
बड़े भाई की पत्नी: हिन्दू धर्म में बड़े भाई की पत्नी मां के समान माना जाता है। कहा जाता है कि जो इनका सम्मान नहीं करते, वे जीवन कभी भी खुश नहीं रहते हैं। यही कारण है कि बड़े भाई की पत्नी अर्थात भाभी का अपमान कभी नहीं करना चाहिए।
बहन: हिन्दू धर्म में माना जाता है कि जिस स्थान पर मां को रखा जाता है, वहीं पर बहन को रखना चाहिए। कहा जाता है कि अगर आपने बहन का अपमान किया तो माना जाता है कि भगवान का अपमान कर दिया।
बेटी: बेटियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कहा जाता है कि जहां पर इनकों सम्मान नहीं दिया जाता है, उस स्थान पर लक्ष्मी कभी नहीं आती और वहां हमेशा गरीबी बनी रहती है।
Published on:
05 Dec 2019 05:34 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
