5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आप भी रात में पहनते हैं काले रंग के कपड़े तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

अगर आप भी रात में पहनते हैं काले रंग के कपड़े तो हो जाएं सावधान

less than 1 minute read
Google source verification
black_dress.jpg

कई लोगों को रात में काले कपड़े पहनने की आदत होती है। शायद उन्हें पता नहीं है कि रात में काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। हमारे शास्त्रों में भी बताया गया है कि रात में काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि रात में काले कपड़े क्यों नहीं पहनना चाहिए, तो हम आपको बताते हैं...


हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को रात में काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए। बताया जाता है कि काले कपड़ों को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि रात का समय नकारात्मक शक्तियों का समय होता है।


माना जाता है कि अगर रात में कोई काला कपड़ा पहनकर घुमता है तो वह जल्द ही नकारात्मक शक्तियों के वश में आ जाता है। जिस कारण काले कपड़े पहने व्यक्तियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


इसके अलावे, रात के समय काले कपड़े पहनने से वास्तु दोष भी उत्पन्न होते हैं। इसके कारण घर के अन्य सदस्यों को आर्थिक दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के बीच झगड़ा भी होने की संभावना है।