22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलवार के दिन करें ये सरल उपाय, आर्थिक संकट हो जाएंगे दूर

मंगलवार के दिन करें ये सरल उपाय, आर्थिक संकट हो जाएंगे दूर

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 21, 2019

mangalwar upay

मंगलवार का दिन हनुमान जी तो समर्पित होता है। ज्योतिष के अनुसार मंगलवार के दिन कुछ अचूक उपाय करने से शनि दोष, मंगल ग्रह व आर्थिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा आराधऩा और उपासना की जाती है। जिससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को सभी कष्टों से मुक्ति भी मिलती है। इसके अलावा आपको धन प्राप्ति और सभी अन्य समस्याओं का समाधान भी मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मिलता है। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में....

1. मंगलवार के दिन अपने आसपास के हनुमान मंदिर में जाएं और श्रृद्धापूर्वक हनुमान जी से सभी संकटों और दरिद्रता को दूर करने की प्रार्थना करें।

2. मंगलवार के दिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

3. इसके साथ ही मंगलवार के दिन हनुमानजी को बना हुआ पान और उसके साथ लाल रंग के फूल चढ़ाएं।

4. वहीं मंगल दोष दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा-अर्चना और उनका ध्यान करें, दोष दूर हो जाएंगे।

5. बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार मंत्र निम्न का जाप करें। मंत्र- 'ॐ श्री हनुमंते नमः' या 'ॐ रामदूताय नम:', इनमें से किसी भी एक मंत्र की माला प्रति मंगलवार जपें।

6. मंगलवार के दिन हो सके तो लाल वस्त्र पहनें और ना हो सके तो लाल कपड़ा हमेशा अपने साथ रखें।

7. घर से निकलने से पहले शहद खाकर ही निकलें।

8. मंगलवार के दिन भूलकर भी कांटा, छुरी, कैंची, नेल कटर व अन्य धारदार वस्तुएं ना खरीदें, नुकसान हो सकता है।