23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या आप भी रात 12 बजे मनाते हैं जन्मदिन और सालगिरह, तो हो जाएं सावधान

क्या आप भी रात 12 बजे मनाते हैं जन्मदिन और सालगिरह, तो हो जाएं सावधान

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 06, 2019

wishing birthday mid night

क्या आप भी रात 12 बजे मनाते हैं जन्मदिन और सालगिरह, तो हो जाएं सावधान


जन्मदिन हो या शादी की सालगिरह का अक्सर लोग रात में 12 बजने का इंतजार करते हैं। 12 बजते ही बधाई देने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा करना अशुभ होता है। शास्त्रों में भी इसे गलत बताया गया है। आइये जानते हैं क्यों रात 12 बजे बाधाई नहीं देना चाहिए...

ये भी पढ़ें- अपनाएं ये 5 उपाय, हो जाएंगे टेंशन 'FREE'!

शास्त्रों के अनुसार, रात 12 बजे को निशीथ काल कहा जाता है। इस वक्त भूत-प्रेतों के लिए समय होता है और इस वक्त ऐसी ही शक्तियां सक्रिय रहती हैं। शास्त्रों के अनुसार, पिशाच काल में कोई भी शुभ कार्य करने से वो फल नहीं मिलते हैं।

ये भी पढ़ें- मोटापा करना चाहते हैं दूर, तो ज्योतिष के अनुसार करें ये उपाय!

पिशाच काल में कुछ भी शुभ कार्य करने से परेशानियां आनी शुरू हो जाती है यही कारण है कि उस वक्त केक काटना, मदिरा पीना, नशा करना आदि सब से भाग्य और आयु दोनों कम होती है।

ये भी पढ़ें- बृहस्पति की कृपा से कुंडली में बनता है राजयोग, जानें कैसे

निशीथ काल में जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देकर उस व्‍यक्ति को दुर्भाग्‍य देते हैं। दरअसल, शास्त्रों के अनुसार 12 से 3 बजे का समय किसी भी ऐसे काम के लिए शुभ नहीं है, जो खुशी दे। साल के कुछ शुभ दिनों में ये समय शुभ प्रभाव देता है, जैसे दीवाली, दशहरा, जन्‍माष्‍टमी, शिवरात्रि आदि की शुभकामनाएं देते हैं तो यह शुभ होता है।

ये भी पढ़ें- भूलकर भी ऐसे लोग न पीएं चाय, बढ़ सकती है परेशानी

शास्त्रों के अनुसार, हिंदू धर्म में अगले दिन की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है, इसलिए इसी काल से नए दिन का आगमन स्‍वीकार करना चाहिए। सूर्योदय के समय वातावरण शुद्ध और नकारात्मकता विहीन होता है। जबकि प्रेत काल में दी गई शुभकामनाएं भी प्रतिकूल फल देती हैं। इसलिए ऐसे समय में दी गई शुभकामनाएं गलत असर करती हैं।