scriptशुक्रवार को खाएं दही, मां लक्ष्मी की कृपा से सबकुछ होगा सही | Doing these things can invite the wrath of Goddess Lakshmi | Patrika News

शुक्रवार को खाएं दही, मां लक्ष्मी की कृपा से सबकुछ होगा सही

locationभोपालPublished: Jun 27, 2019 11:59:21 am

Submitted by:

Devendra Kashyap

कई बार हमलोग दिन की शुभता को देखते हुए महत्वपूर्ण काम करते हैं। इसके बार में शास्त्रों में भी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिन के हिसाब से उपाय करने से कार्य जल्द सफल हो जाते हैं।

curd

शुक्रवार को खाएं दही, मां लक्ष्मी की कृपा से सबकुछ होगा सही

यूं तो हर दिन को शुभ माना जाता है। सप्ताह के सातों दिन का अलग-अलग महत्व है। कई बार हमलोग दिन की शुभता को देखते हुए महत्वपूर्ण काम करते हैं। इसके बार में शास्त्रों में भी बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिन के हिसाब से उपाय करने से कार्य जल्द सफल हो जाते हैं। आइये जानते हैं दिन के हिसाब से कौन से कार्य करने के बाद हमें घर से बाहर निकलना चाहिए ताकि हमारे कार्य सफल हा जाएं।
सोमवार : अगर सोमवार को किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो जाने से पहले शीशे ( MIRROR ) में अपना चेहरा जरूर देखें। ऐसा करने से आपका कार्य सफल हो जाएगा।

मंगलवार : मंगलवार को घर से निकलने से पहले बेसन का लड्डू खाकर निकलें क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी ( Hanuman ) का दिन है। अगर इस दिन बेसन का लड्डू या गुड़ खाकर बाहर निकलते हैं सबकुछ मंगल होगा।
बुधवार : घर से निकलने से पहले हरा धनिया का पत्ता खाएं। माना जाता है कि हरा धनिया का पत्ता हर काम को सफल बनाने में मदद करता है।

गुरुवार : आज के दिन घर से निकलने से पहले सरसों का कुछ दाने मुंह में जरूर डाल लें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।
शुक्रवार : शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी ( Goddes Lakshami ) का दिन है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीजें बहुत ही पसंद है। आज के दिन घर से बाहर निकलने से पहले दही जरूर खाएं।
शनिवार : आज के दिन हम शनिदेव ( shani dev ) को प्रसन्न करने के लिए हर तरह के उपाय करते हैं। अगर आपको आज के दिन को शुभ बनाना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले अदरकी और घी खाकर निकलें।
रविवार : आज के दिन को सफल बनाने के लिए घर से निकलने से पहले अपने पास पान का पत्ता जरूर रखें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो