
स्वप्न शास्त्र: ऐसे सपने किसी बड़ी समस्या के आने का देते हैं संकेत, तुरन्त हो जाएं अलर्ट
सपने भी हमारे जीवन का एक हिस्सा होते हैं। दिन भर में आपके साथ होने वाली घटनाएं आपके अवचेतन मन में एकत्रित हो जाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको सपने पर आपका कोई वश नहीं चलता लेकिन स्वप्न में दिखाई देने वाली चीजें आपके जीवन से ही जुड़ी होती हैं। साथ ही आपको सपने में जो कुछ भी नजर आता है वह भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। इनमें से कुछ शुभ होते हैं तो कुछ अशुभ। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे सपनों के बारे में जो जीवन में आने वाले किसी संकट का ’सूचक’ होते हैं...
1. सपने में साधु नजर आना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सपने में किसी जटाधारी साधु को देखता है तो यह कोई शुभ संकेत नहीं माना जाता। यह सपना जीवन में आगे आने वाली कठिनाइयों और खराब आर्थिक स्थिति की ओर इशारा करता है।
2. भूत-प्रेत दिखाई देना
अगर आपको कभी सपने में भूत-प्रेत दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपको अंदर ही अंदर कोई बात परेशान कर रही है। जिसका असर आपकी मानसिक स्थिति पर पड़ता है। यानी यह सपना आपके बीमार होने की तरफ इशारा करता है। इसलिए सतर्क हो जाएं।
3. टूटे बाल या नाखून देखना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि सपने में किसी अन्य व्यक्ति के टूटे बाल या नाखून दिखाई दें तो यह आपकी खराब सेहत का संकेत हो सकता है। इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति तुरन्त अलर्ट हो जाना चाहिए।
4. पेड़ की डाल काटना
यदि कोई व्यक्ति सपने में स्वयं को ही किसी पेड़ की डाल को काटते हुए देखता है तो यह एक चिंता का विषय हो सकता है क्योंकि ऐसे सपने का मतलब है कि भविष्य में आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य काफी खराब हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप उनका खास ख्याल रखें।
5. गाना गाती हुई स्त्री का सपना
स्वप्न शास्त्र में सपने में गाना गाती हुई स्त्री का दिखाई देना भी बिल्कुल अच्छा नहीं माना गया है। क्योंकि यह सपना आगे आने वाले समय में किसी गम्भीर बीमारी का संकेत देता है।
Updated on:
28 Mar 2022 12:28 pm
Published on:
28 Mar 2022 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
