3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वप्न शास्त्र: इन डरावने सपनों से न डरें, जानिए क्या हैं इनके संकेत

आमतौर पर जब भी हम कोई डरावना या दुख भरा सपना देखते हैं तो मन बहुत परेशान हो जाता है और कई बार डर से हमारी नींद भी उड़ जाती है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक ये डरावने सपने शुभ माने गए हैं।

2 min read
Google source verification
229_1_1.jpg

सोते समय हम सपनों की दुनिया में खो जाते हैं। हमें सपने में क्या दिखाई देगा इस पर हमारा वश नहीं चलता लेकिन जब भी कोई खुशी वाला सपना दिखाई देता ही तो लगता है कि हम बस उसी पल को जीते रहें। वहीं व्यक्ति अगर डरावना या दुखद सपना देख लेता है तो उसकी नींद उड़ जाती है। वह अंदर से भयभीत हो जाता है। हमें लगता है कि सुखद सपने ही शुभ होते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे डरावने सपने हैं जिनसे शुभ संकेत मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो सपने...

सपने में मकान को जलते देखना
सपने में आग देखकर कोई भी डर सकता है लेकिन सपने में अगर आप किसी गाड़ी, मकान को या स्वयं को ही आग में जलते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आग के ये सपने आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत देते हैं।

सपने में किसी का शव दिखाई देना
आमतौर पर वास्तविकता में भी किसी का शव या अर्थी देखना बड़ा असहज लगता है। वहीं यदि सपने में किसी का शव या अर्थी जाते हुए दिखाई दे जाए तो ऐसा सपना किसी को भी डरा सकता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र में ये सपना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ये स्वप्न आने का अर्थ है कि जल्द ही जीवन के कष्ट दूर होने के साथ ही आपको तरक्की हासिल होने वाली है।

सपने में पैरों में बेड़ियां पड़ी हुई देखना
सपने में अगर कोई स्वयं को बेड़ियों में जकड़े हुए देख ले तो तुरंत उसका मन विचलित हो जाएगा। हालांकि स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने को भी शुभ सपनों की श्रेणी में रखा जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना दिखाई देने का मतलब है कि आपको अपने कार्य में कोई ऊंचा पद प्राप्त होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु दोषों का कारण बन सकती हैं खाना खाते समय की गई ये गलतियां