1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Durga Ashtami 2022: कब है शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी, मां भगवती की कृपा पाने के लिए इस दिन जरूर करें ये काम

पंचांग के मुताबिक अश्विन मास में पड़ने वाली नवरात्रि शारदीय नवरात्रि कहलाती है। वहीं नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि को खास माना जाता है। तो आइए जानते हैं इस साल कब पड़ रही है शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी...

less than 1 minute read
Google source verification
durga ashtami 2022 date, durga ashtami vrat kab hai, shardiya navratri 2022 date, maha ashtami 2022, durga puja 2022, durga ashtami ke upay, mahagauri mata,

Durga Ashtami 2022: कब है शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी, मां भगवती की कृपा पाने के लिए इस दिन जरूर करें ये काम

Durga Ashtami 2022 Date: शक्ति की आराधना के लिए नवरात्रि का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। वहीं अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक शारदीय नवरात्रि मनाई जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक है। वहीं दुर्गा अष्टमी का व्रत 3 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा का विधान है। तो आइए जानते हैं दुर्गा अष्टमी के दिन कौन से काम करने से महागौरी को प्रसन्न कर सकते हैं...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन को बहुत महत्व दिया गया है। ऐसे में इस दिन 9 कन्याओं के पूजन और उन्हें हलवा-पूड़ी, चने का भोजन कराकर भेंट दें। मान्यता है कि इससे माता रानी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

महागौरी की कृपा पाने के लिए दुर्गा अष्टमी के दिन पर माता रानी को लाल रंग की चुनरी में कुछ सिक्के और बताशे रखकर उढ़ाएं। ऐसा करने से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।

जीवन में कष्टों से मुक्ति पाने के लिए दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी माता का ध्यान करें और 'श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः। महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा' मंत्र का जाप करें।

दुर्गा अष्टमी तिथि के दिन महागौरी मां को श्रीफल का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए अष्टमी तिथि पर पूजा में नारियल या नारियल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। फिर भोग लगाने के बाद उस नारियल और मिठाई को प्रसाद स्वरूप भक्तों में बांट दें।

यह भी पढ़ें - Vastu Shastra For Garden: वास्तु अनुसार घर के गार्डन में लगाएं ये पौधे, आर्थिक समृद्धि में माने जाते हैं सहायक