31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी कब है? दस दिवसीय इस त्यौहार में गणपति जी को इन चीजों का लगाएं भोग

Ganesh Chaturthi 2021 भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से दस दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Sep 2021, 6:13 AM IST

Ganeshotsav 2021

shri ganesh chaturthi 2021

Ganesh Chaturthi 2021 हिंदू कैलेंडर में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व आता है। यह पर्व प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है और यह पर्व 10 दिनों तक चलता है।

इस दौरान भक्त श्री गणपति की अराधना के साथ ही उन्हें कई अन्य तरीकों से भी प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस साल यानि 2021 में दस दिवसीय गणेश चतुर्थी का यह पर्व शुक्रवार, 10 सितंबर 2021 से शुरु हो रहा है।

देश भर में भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से 10 दिनों का गणेशोत्सव शुरु हो जाता है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है। गणेशोत्सव के दौरान भक्त भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनकी लगातार पूजा करने के अतिरिक्त उन्हें उनके मनपसंद भोग भी लगाते हैं।

माना जाता है कि गणेश भगवान की कृपा से सुख और शांति के अलावा रिद्धि-सिद्धि की भी प्राप्ति होती है।

यहां इस बात का ध्यान रखें कि कुछ चीजें और बातें ऐसी भी हैं,जिन्हें श्री गणेश की पूजा में निषेध माना गया है।

: याद रखें तुलसी के पत्ते (तुलसी पत्र) गणेश पूजा में इस्तेमाल नहीं हों। तुलसी को छोड़कर बाकी सब पत्र-पुष्प गणेश जी को प्रिय हैं।
: शास्त्रों में गणेशजी की पीठ के दर्शन करने का निषेध बताया गया है।
: शास्त्रों के अनुसार घर में तीन गणेश प्रतिमा नहीं रखना चाहिए। वहीं मान्यता है कि भाद्रपद मास की चतुर्थी को जिस प्रतिमा की स्थापना की जाती है उसका अनन्त चतुर्शी तक विसर्जन कर देनी चाहिए।

वहीं सनातन धर्म के अनुसार, चतुर्थी तिथि पर भगवान श्रीगणेश की विशेष पूजा के साथ उनको लड्डू, दुर्वा, फूल, केला और सिंदूर जरूर चढ़ाना चाह‍िए।

आइये जानते हैं उन भोगों के बारें में जो श्री गणेश को अत्यंत प्रिय माने जाते हैं-

Must Read- भारत में आज भी यहां रखा है श्री गणेश का सिर

मोदक: भगवान श्री गणेश को मोदक अत्यंत प्रिय माने जाते हैं, ऐसे में गणेश चतुर्थी पर जिस दिन भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है, उस दिन श्री गणेश को मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए।

मोतीचूर लड्डू : भगवान श्री गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग गणेश चतुर्थी पर्व पर उनके बाल रुप का पूजन करते हुए लगाना चाहिए।

बेसन लड्डू : भगवान श्री गणेश को बेसन के लड्डू का भोग गणेश चतुर्थी पर्व पर हर दिन शाम को लगाया जा सकता है।

खीर : माता पार्वती और महादेव के पुत्र श्री गणेश को खीर अति प्रिय मानी जाती है। ऐसे में गणेशोत्सव के दौरान (खास तौर से पांचवें व छठे दिन) भगवान श्री गणेश को खीर भोग अवश्य लगाना चाहिए।

मखाने की खीर - सामान्य खीर के अलावा गणेशोत्सव के दौरान भगवान गणेश को मखाने की खीर का भोग भी जरूर लगाना चाहिए।

Must Read-इस अद्भुत श्री गणेश मंदिर का श्रीराम से है खास नाता

केला : फलों के मामले में भगवान श्री गणेश को केले अति प्रिय है, अत: गणेशोत्सव के दौरान उन्हें इसका भोग अवश्य लगाएं।

नारियल - हिंदुओं में नारियल धार्मिक कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है, ऐसे में गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश को नारियल का भोग अवश्य लगाना चाहिए।