9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Chaturthi 2022: 10 दिनों तक इन 10 चीजों का भोग लगाकर गणेश जी को करें प्रसन्न, जीवन में आएगी सुख-शांति

बप्पा के आगमन की तैयारी जोरों-शोरों पर है। इस साल गणेशोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी 9 सितंबर 2022 तक चलेगा। दस दिवसीय इस पर्व पर 10 दिनों तक इन 10 चीजों का भोग लगाकर गणेश जी को प्रसन्न करें....

less than 1 minute read
Google source verification
ganesh chaturthi 2022, ganesh chaturthi 2022 date, ganeshotsav 2022, ganesh ji ko bhog mein kya pasand hai, ganesh ji ko bhog lagane ka mantra, bhog for ganpati, lord ganesh favourite food, ganesh ji ko khush karne ke liye kya karen, ganesh chauth 2022,

Ganesh Chaturthi 2022: 10 दिनों तक इन 10 चीजों का भोग लगाकर गणेश जी को करें प्रसन्न, जीवन में आएगी सुख-शांति

Ganesh Chaturthi 2022: देशभर में भगवान गणेश के भव्य स्वागत की तैयारियां जारी हैं। इस साल 31 अगस्त 2022 से गणेशोत्सव शुरू होगा जो कि 9 सितंबर 2022 को गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होगा। दस दिवसीय इस पर्व के दौरान भक्तजन भगवान गणेश को खुश करने के लिए खूब उपाय करते हैं। वहीं गणेशोत्सव की सबसे खास बात बप्पा का भोग होता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को उनकी प्रिय चीजों का भोग चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। जिससे गणपति बप्पा की कृपा से जीवन के दुख दूर होकर जीवन में रिद्धि-सिद्धि तथा सुख-शांति का वास होता है। तो आइए जानते हैं 10 दिनों तक किन 10 चीजों का भोग लगाकर आप भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं...

गणेश चतुर्थी से लेकर 10 दिनों तक लगाएं बप्पा को इन 10 चीजों का भोग-

1) मोदक
2) केला
3) दूध से बना कलाकंद
4) बेसन के लड्डू
5) केसर श्रीखंड
6) मखाने की खीर
7) नारियल
8) मोतीचूर के लड्डू
9) मेवे के लड्डू
10) मोदक

गणेश जी को भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप- गणेश जी की पूजा के बाद उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश को भोग लगाते समय "श्री गणेशाय नमः" और "ॐ गं गणपतये नमः" इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना गया है। साथ ही ध्यान रखें कि गणेश जी पूजा में तुलसी अर्पित करना शुभ नहीं माना जाता।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी पर गणपति को इस चीज का जरूर लगाएं भोग