2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राशियों की लड़कियों को इंप्रेस करना नहीं होता आसान, स्वभाव से होती हैं बड़ी नखरेबाज

Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य से जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। तो आइए जानते हैं उन राशि की लड़कियों के बारे में जिन्हें प्रभावित करना कोई आसान काम नहीं है...

2 min read
Google source verification
zodiac sign astrology, tantrums girls, tantrum throwing girl, not impressed easily, नखरेबाज लड़कियां, नखरे करने वाली लड़कियां, गुस्सैल, अड़ियल, नाराज, मेष राशि, मिथुन राशि, मकर राशि, मीन राशि, zodiac sign personality traits, astrological zodiac signs, Aries, Gemini, Capricorn, Pisces,

इन राशियों की लड़कियों को इंप्रेस करना नहीं होता आसान, स्वभाव से होती हैं बड़ी नखरेबाज

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों के जातकों के स्वभाव और गुण-दोष भी भिन्न-भिन्न होते हैं। क्योंकि हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होने के कारण उनके ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और जीवन पर पड़ता है। ऐसे में राशियों के आधार पर व्यक्ति की पसंद-नापसंद, व्यवहार, गुण-दोष आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें प्रभावित करना बहुत मुश्किल होता है और इनकी नखरे भी खूब होते हैं। वहीं ये लड़कियां कब किस बात से चिढ़ जाएं कोई नहीं जान सकता। तो आइए जानिए हैं कौन सी हैं वे राशियां...

मेष राशि
मेष राशि की लड़कियां स्वाभिमानी होने के साथ ही इनका गुस्सा इनकी नाक पर ही बैठा रहता है। इन्हें किसी भी छोटी बात का बड़ी जल्दी बुरा लग जाता है और फिर इन्हें मनाना भी बड़ा मुश्किल होता है। मेष राशि की लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए सामने वाले को बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। वहीं ध्यान रखें कि गुस्से में ये अपना आपा खो बैठती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि की लड़कियों के बारे में कहा जाता है कि यह गुस्सैल होने के साथ ही अड़ियल भी होती हैं। इन्हें कब कौन सी बात बुरी लग जाए इसका भी अंदाजा लगाना मुश्किल है। इनके जीवनसाथी को भी इनके खूब नखरे उठाने पड़ते हैं। हालांकि जो लोग मिथुन राशि की लड़कियों को अच्छे से समझते हैं उनके साथ इन लड़कियों का रिश्ता बढ़िया चलता है।

मकर राशि
वैसे तो मकर राशि के सभी जातक बड़े नखरीले होते हैं, विशेषतौर पर इस राशि की लड़कियां। लेकिन इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि मकर राशि की लड़कियां अपना हर रिश्ता बहुत ही सच्चाई से निभाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि की लड़कियों के साथ वही लोग बेहतर निभा पाते हैं जो इनके नखरे झेल पाएं। वैसे मकर राशि की लड़कियां अपने जीवनसाथी के साथ बड़े प्रेम से रहती हैं और अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने का भी खूब प्रयास करती हैं।

मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मीन राशि की लड़कियां वैसे तो बहुत प्रसन्नचित्त होती हैं। लेकिन इन्हें गुस्सा भी बड़ी जल्दी आता है और फिर ये आसानी से शांत भी नहीं होती। ये लड़कियां जिस इंसान से नाराज होती हैं उससे कई दिनों तक बात नहीं करतीं। मीन राशि की लड़कियां अपनी गलती भी आसानी से नहीं मानती क्योंकि इनका स्वभाव इन्हें दूसरों के सामने झुकने नहीं देता।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: कच्चे सूत का ये आसान उपाय शनि की साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव को कम करके बना सकता है सभी बिगड़े काम