5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं इन नाम वाली लड़कियां, होती हैं इंटेलिजेंट

ज्योतिष अनुसार नाम व्यक्ति की राशि अनुसार रखा जाना चाहिए। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे नाम की लड़कियों के बारे में जो काफी इंटेलिजेंट होती हैं।

2 min read
Google source verification
Astrology, name astrology, lucky names, lucky hindi names, lucky boys names, lucky people,

करियर में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं इन नाम वाली लड़कियां, होती हैं इंटेलिजेंट

Name Astrology: अंकज्योतिष की तरह ही होती है नाम ज्योतिष। नाम ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। कहते हैं नाम का व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए सनातन धर्म में नाम बेहद सोच समझकर रखा जाता है। ज्योतिष अनुसार नाम व्यक्ति की राशि अनुसार रखा जाना चाहिए। आज यहां हम बात करेंगे कुछ ऐसे नाम की लड़कियों के बारे में जो काफी इंटेलिजेंट होती हैं और लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।

K अक्षर: इस नाम की लड़कियां महत्वाकांक्षी होती हैं। अपनी अलग पहचान बनाने में लगी रहती हैं। इनका दिमाग काफी तेज होता है। अपनी बुद्धि के बल पर ये खूब नाम और पैसा कमाती हैं। जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे करके ही मानती हैं। कार्यस्थल पर इन्हें खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।

M अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो धन के मामले में लकी मानी जाती हैं। करियर में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं। ये अपनी वाणी से यानी बोलने के तरीके से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। कार्यस्थल पर इनकी अलग पहचान होती है। इनकी पर्सनालिटी काफी दमदार होती है।

P अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनके अंदर आगे बढ़ने का जुनून होता है। ये अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं जिसके लिए ये कड़ी मेहनत करती हैं। ये जहां जाती हैं वहां आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। हर कोई इनका दीवाना हो जाता है। क्योंकि ये बोलने चालने में काफी माहिर होती हैं।
यह भी पढ़ें: वक्री शनि का मकर राशि में गोचर 3 राशि वालों को करेगा मालामाल, चेक करें अपनी राशि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)