19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने Love Partner के लिए लकी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं किस्मत की तेज

Name Astrology: कुछ लोग अपने लिए तो लकी होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली माने जाते हैं। नाम ज्योतिष में ऐसे लोगों के बारे में नाम के आधार पर बताया गया है।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, lucky hindu names, lucky girls names, lucky boys names,

अपने Love Partner के लिए लकी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, होती हैं किस्मत की तेज

नाम ज्योतिष अनुसार नाम के पहले अक्षर का व्यक्ति के जीवन और स्वभाव पर गहरा असर पड़ता है। नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां जानेंगे ऐसी लड़कियों के बारे में जो अपने लव पार्टनर या पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनकी किस्मत इतनी तेज होती है कि इसका फायदा इनके लवमेट को भी मिलता है। जानिए ऐसी लड़कियों के बारे में नाम के पहले अक्षर से।

अगर लड़की का नाम A अक्षर से होता है शुरू- जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर 'A' होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये मेहनती और बुद्धिमान होती हैं। किसी भी काम में तुरंत सफलता पा लेती हैं। ये दिल की साफ मानी जाती हैं। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं। इन्हें अपने लोगों से खास लगाव होता है। ये जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इनके लव पार्टनर को भी मिलता है।

अगर लड़की का नाम D अक्षर से होता है शुरू- जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ होती हैं। अपने लोगों से खूब प्यार करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं। इनकी तेज किस्मत की वजह से इन्हें लाइफ में सभी सुख सुविधाएं हासिल होती हैं। ये अपने पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।

अगर लड़की का नाम L अक्षर से होता है शुरू- इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपने लोगों से बहुत प्यार करती हैं और उनकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकती हैं। ये अपने घर-परिवार के लोगों को साथ लेकर चलती हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। अपने पति या लव पार्टनर की किस्मत चमकाने वाली होती हैं।
यह भी पढ़ें: इन बर्थ डेट वाले लोग अपने काम से Boss का तुरंत जीत लेते हैं दिल, होते हैं बेहद इंटेलिजेंट