
13 अप्रैल तक गुरु कुंभ राशि में रहेंगे विराजमान, ये अवधि इन 4 राशि वालों के लिए बेहद खास
Guru Gochar In Kumbh Rashi: बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ये धनु (Dhanu Rashi) और मीन राशि का स्वामी होता है। कर्क इसकी उच्च राशि है जबकि मकर नीच राशि होती है। ये ग्रह ज्योतिष की दुनिया में ज्ञान, शिक्षक, शिक्षा, धार्मिक कार्य, दान, पुण्य, धन और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। 20 नवंबर 2021 से ही गुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहा है। जहां ये 13 अप्रैल तक विराजमान रहेगा। इसके बाद अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर जायेगा। जानिए ये अवधि किन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मेष: बृहस्पति इस राशि के आय, लाभ और इच्छा के ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान विवाहित जातकों का जीवन सुखमय रहेगा। आपके लिए 2022 बहुत ही सकारात्मक साल होगा। इस गोचर काल के दौरान आप संतुष्टि से भरे रहेंगे। करियर में अच्छी खासी तरक्की मिलने के आसार रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ-साथ आपकी इनकम भी बढ़ सकती है। व्यक्तिगत रूप से आप इस गोचर के दौरान इस राशि के कई जातकों को शादी करने, घर खरीदने या घर में नन्हें मेहमान के आने का सुख प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि: आपके लिए ये गोचर विशेष तौर पर लाभकारी साबित होगा। इस अवधि का आप भरपूर लाभ उठाएंगे। क्योंकि इस दौरान आपको आपके हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। ये समय किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुकूल है।
यह भी पढ़ें: 2022 का पहला ग्रहण 4 राशि वालों की जिंदगी में लाएगा बड़े बदलाव, जानिए इसकी डेट
सिंह राशि: इस दौरान आपको हर काम में बड़ी सफलता मिलने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। ये समय आपके जीवन के लिए बेहद सकारात्मक रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो ये समय आपके इस काम के लिए काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है।
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए भी 13 अप्रैल तक का समय काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। ये अवधि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी काफी अनुकूल दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: ढाई साल तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे शनि देव, ये अवधि इस राशि वालों के लिए कष्टदायी
Published on:
14 Jan 2022 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
