
Hartalika Teej 2022 Wishes:मेरा मन झूम-झूम कर नाचे गाए... अपनी सखियों के साथ शेयर करें ये हरतालिका तीज के शुभकामना संदेश
Hartalika Teej Wishes In Hindi: आज 30 अगस्त को हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं द्वारा रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन की मनोकामना के साथ शिव-पार्वती का पूजन करती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर प्राप्ति की मनोकामना से यह व्रत रखती हैं। व्रत में पूरा दिन निर्जल रहने के बाद रात में चंद्र दर्शन और पूजा के बाद व्रत का पारण किया जाता है। तो इस शुभ दिन पर मंगलकामना के साथ एक-दूसरे के साथ शेयर करें हरतालिका तीज के ये शुभकामना संदेश...
हरतालिका तीज का त्योहार है आया,
पिया के स्नेह और विश्वास का ये पर्व है,
संग में खुशियां और प्यार है लाया...
'हैप्पी हरतालिका तीज'
झूम उठते हैं दिल सब के,
तीज के मीठे गीतों के तराने से,
जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क भी,
बस हरतालिका तीज के बहाने से...
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं!
यह हरतालिका तीज का है त्योहार,
खुशी से भर रहा है आंगन मेरा आज,
पिया की लंबी उम्र हो मेरे,
करती हूं प्रार्थना अपने ईश्वर से आज।
हैप्पी हरतालिका तीज!
शिव जी की कृपा होगी,
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएंगे मिलकर सब,
हरतालिका तीज का त्योहार।
तीज व्रत रखा मैंने,
बस एक प्यारी सी ख्वाहिश के साथ।
हो लंबी उम्र पति की,
और हर जन्म मिले एक-दूजे का साथ।
हरतालिका तीज की बधाई!
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2022: अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए कल रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, नोट कर लें पूजन का शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण विधि
Updated on:
29 Aug 2022 12:42 pm
Published on:
29 Aug 2022 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
