
Hartalika Teej व्रत का त्योहार महिलाओं का महत्वपूर्ण त्यौहारों में एक है। इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार करके महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। खास बात यह है कि इस दिन महिलाएं मेहंदी भी लगाती हैं।
तीज के दिन बाजार में भी मेहंदी लगवाने की भीड़ लगी रहती है। महिलाएं अपने पसंद की मेहंदी लगवाती हैं। कहा जाता है कि हाथों में जितनी मेहंदी रचती हैं, पति की उम्र उतनी लंबी होती है। इसके लिए महिलाएं अपने हाथों में भरा हुआ मेहंदी लगाती हैं।
हरतालिका तीज के मौके पर महिलाएं कई तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों में लगाती हैं। इनमें से एक है दोनों हाथों को जोड़ते हुए मेंहदी का डिजाइन। यह महिलाओं की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।
तीज के अवसर और पैर में मेहंदी न हो तो श्रृंगार अधूरा सा लगने लगता है। इसलिए हाथों के साथ साथ पैरों में भी मेहंदी लगाने का चलन है। पैर में मेहंदी लगने से ये और खूबसूरत दिखने लगते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Udaipur Mehandi ❤ (@mehandibypassions) on
तीज के इस अवसर पर अगर आप भरे-भरे हाथों वाला मेहंदी का डिजाइन लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपको बहुत पसंद आएगा। आप इस मेहंदी के डिजाइन को बड़ी आसानी से देखकर लगा सकती हैं।
Published on:
01 Sept 2019 02:58 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
