31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hartalika Teej 2022: अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए कल रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, नोट कर लें पूजन का शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण विधि

हरतालिका तीज का व्रत सुहागिनों और कुंवारी कन्याओं द्वारा कल 31 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि...

less than 1 minute read
Google source verification
hartalika teej 2022, hartalika teej puja samagri, hartalika teej vrat puja muhurat, hartalika teej vrat puja vidhi, hartalika teej kab hai,

Hartalika Teej 2022: अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए कल रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, नोट कर लें पूजन का शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण विधि

Hartalika Teej 2022 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर रात्रि में चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल 30 अगस्त 2022 को यह व्रत पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विधिवत पूजन से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं हरतालिका तीज व्रत का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि...

हरतालिका तीज 2022 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज व्रत के पूजन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2022 को सुबह 05:57 मिनट से सुबह 08:31 मिनट तक रहेगा।

हरतालिका तीज व्रत की पूजा विधि
व्रत वाले दिन सुबह जल्दी स्नान करके महिलाएं सोलह शृंगार करें। इसके बाद शुद्ध मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतीकात्मक प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा करें। पूजा के दौरान भगवान शिव को वस्त्र, चंदन, अक्षत, बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती को रोली, कुमकुम, अक्षत, महावर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, साड़ी आदि सामग्री चढ़ाएं। फिर गणेश जी को भी चंदन, अक्षत, दूर्वा और मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद धूप जलाकर हरितालिका तीज व्रत की कथा सुनें अथवा पढ़ें। तत्पश्चात दीपक जलाकर आरती करें। फिर भगवान से मन ही मन सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2022: 30 अगस्त को रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत, पूजा की थाली में अवश्य शामिल करें ये सामग्री